फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eight thousand sadhaks will do collective yoga practice today

ओसीएफ के मैदान पर आठ हजार साधक आज करेंगे सामूहिक योगाभ्यास

Tue, 21 Jun 2022 01:27 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jun 2022 01:27 AM IST
विज्ञापन
Eight thousand sadhaks will do collective yoga practice today
योग के लिए तैयार ओसीएफ रामलीला मैदान । संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। आठवें विश्व योग दिवस पर सामूहिक योगाभ्यास की की तैयारियां ओसीएफ के रामलीला मैदान पर सोमवार शाम पूरी कर ली गईं। वहां मंगलवार को सुबह करीब आठ हजार लोग सामूहिक योग क्रियाओं में भाग लेंगे। कार्यक्रम के संयोजक/मुख्य विकास अधिकारी श्याम बहादुर सिंह ने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र प्रताप सिंह और योग विज्ञान संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेश मणि त्रिपाठी के साथ ओसीएफ के मेला मैदान का भ्रमण कर वहां तैयारियां परखीं और योगाभ्यास के रिहर्सल में भी भाग लिया।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि ओसीएफ ग्राउंड पर सामूहिक योगाभ्यास की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। बरेली के पूर्व मंडलायुक्त एवं प्रदेश के प्रमुख सचिव आर रमेश कुमार इस आयोजन में मुख्य अतिथि के तौर पर मौजूद रहेंगे। बताया कि सामूहिक योगाभ्यास में जन सामान्य के साथ सभी विद्यालयों के एनसीसी कैडेट और राष्ट्रीय सेवा योजना से जुड़े छात्र-छात्राएं भी आमंत्रित किए हैं। सभी साधकों को सुबह 6.30 बजे मेला मैदान पर बुलाया है क्योंकि 6.45 बजे दीप प्रज्जवलन के साथ योग क्रियाओं का अभ्यास आरंभ करा दिया जाएगा। इस बीच, सीडीओ ने वहां अन्य साधकों के साथ योग क्रियाओं का पूर्वाभ्यास भी किया।
विज्ञापन

एसएस कॉलेज में योग सप्ताह के तहत शिक्षक शिक्षा विभाग तथा डीएलएड विभाग ने संयुक्त रूप से योग प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया। गौरव वर्मा की पुत्री आकृति वर्मा ने बीएड, एमएड तथा डीएलएड के विद्यार्थियों को योग, ध्यान तथा प्राणायाम का अभ्यास करवाया। डॉ. विनीत श्रीवास्तव, वरिष्ठ प्राध्यापक डॉ. शैलजा मिश्रा, राहुल कुमार, संजय कुमार, ब्रज निवास, अखिलेश तिवारी, राजीव यादव, अमित गुप्ता, रोहित सिंह, सौरभ मिश्रा, रामऔतार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रेडक्रॉस सोसाइटी ने लगाया योग शिविर
इंडियन रेड क्रॉस सोसाइटी के आजीवन सदस्य अनिल त्रिवेदी की ओर से योगा शिविर का आयोजन किया। डॉ. विजय जौहरी, जिला प्रबंधन समिति सदस्य अनुज जौहरी, आजीवन सदस्य अनिल त्रिवेदी, सत्यप्रकाश तिवारी, कौशलेंद्र सिंह, राजेश मिश्रा, शिवसरन दीक्षित, प्रदीप गुप्ता, सर्वेश गुप्ता, चंद्रभूषण शुक्ला, सुशील कुमार शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed