फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Eid-ul-Fitr: Raised hands to Dua to eradicate hatred from the country

ईद-उल-फितर की नमाज में देश से नफरत मिटाने के लिए दुआ को उठे हाथ

Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 01:57 AM IST
विज्ञापन
Eid-ul-Fitr: Raised hands to Dua to eradicate hatred from the country
शाहजहांपुर के ईदगाह में ईद की नमाज के बाद दुआ करते मुस्लिम समाज के लोग। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। ईद-उल-फितर का त्योहार मंगलवार को जनपद में परंपरागत तरीके से मनाया गया। कोरोना की बंदिशों के चलते दो साल के बाद ईदगाहों और मस्जिदों में ईद की नमाज अदा की गई। इसके बाद उम्मत-ए-मुस्लिमा की तरक्की व वतन की खुशहाली व देश से नफरत को मिटाने के लिए हजारों हाथ अल्लाह की बारगाह में उठे। सभी ने एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इस दौरान सुरक्षा के व्यापक इंतजाम रहे।
विज्ञापन

सुबह सात बजे से बड़ी ईदगाह में लोग पारंपरिक लिबास में पहुंचने लगे। सात बजकर 40 मिनट पर शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने सफों को दुरुस्त कराने के बाद नमाज की नियत बांधने का तरीका बताया। उन्होंने दो रकआत ईद-उल-फितर की अदा कराई। उन्होंने खुत्बा पढ़ा और मुल्क व कौम की तरक्की के लिए दुआ की। सभी ने आमीन की सदाओं को बुलंद किया। इसके बाद एक-दूसरे से गले मिलकर ईद की मुबारकबाद दी। इसी तरह गदियाना ईदगाह में हाफिज मोहम्मद अनीस अत्तारी ने नमाज पढ़ाई।
विज्ञापन

लाउडस्पीकर, हिजाब का मुद्दा 2024 के चुनाव के चलते उछाले जा रहे
शहजहांपुर। शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी ने ईद की नमाज से पहले तकरीर कर लाउडस्पीकर, हिजाब और मदरसों पर निगाहें तिरछी करने समेत कई मुद्दों को उछाला। उन्होंने कहा कि हुकूमत में बैठे लोगों को 2024 का चुनाव नजर आ रहा। वह सोचते हैं कि कुछ ऐसा करो कि उनका मकसद हल हो जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौजूदा हालात मुल्क के विभाजन, तबाही के लक्षण हैं। हिंदू और मुस्लिम को लड़ाकर देश को बांटना चाहते हैं। ऐसे लोगों को तारीख कभी माफ नहीं करेगी। उन्होंने कहा कि बुलडोजर अगर चलाना है तो महंगाई व बेरोजगारी पर चलाएं। नफरत का जवाब नफरत से नहीं, बल्कि प्यार से देना है। हिंदुस्तान का संविधान सभी को अपनी इबादत करने की छूट देता है। उन्होंने दीन पर जोर देते हुए कहा कि नमाज कामयाबी का जरिया है। नमाज पढ़ने से मुसलमानों के सारे मसले हल हो जाएंगे। संवाद
ईदगाह में लगा मेला, जमकर हुई खरीदारी
मंगलवार को बड़े खुत्बे में ईद-उल-फितर पर भारी भीड़ उमड़ी। ईद को देखते हुए यहां मेला भी लगाया गया। कास्मेटिक, बर्तन, बच्चों के खिलौने समेत कई दुकानें लगाई गई, जिस पर बच्चों व बड़ों ने जमकर खरीदारी की। दूसरी तरफ हलुवा पराठा की दुकानों पर भी ग्राहकों की काफी भीड़ रही। बच्चों ने झूलों का आनंद भी लिया।
सुरक्षा के कड़े प्रबंध, ड्रोन से की निगरानी
ईदगाह में सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे। एसपी सिटी संजय कुमार, सीओ सिटी सरवणन टी लगातार निगाह बनाए रहे। इस दौरान सीओ सिटी ने ड्रोन के जरिये ईदगाह व आसपास के इलाकों पर निगाह बनाए रखी।
सड़क पर नहीं पढ़ी गई नमाज
पुलिस-प्रशासन नमाज के दौरान पूरी तरह से सतर्क रहा। ईदगाह के सामने नमाज पर इस बार पाबंदी रही। रोड पर किसी को चादर बिछाने की इजाजत नहीं थी। उसके आसपास इलाके में लोगों ने बैठकर नमाज अदा की। पुलिस के मुताबिक, जनपद में कहीं भी सड़क पर नमाज अदा नहीं की गई।
अबकी बार सियासी दलों के टेंट गायब
हर साल ईदगाह के आसपास सियासी लोग कैंप लगाकर मुबारकबाद देते थे। सपा, बसपा, कांग्रेस व रालोद व सामाजिक संगठन तक अपने कैंप लगाकर लोगों से गले मिलकर उन्हें मुबारकबाद देते थे, लेकिन इस बार सिर्फ सपा और कांग्रेस का कैंप ही लगा था। सपा जिलाध्यक्ष तनवीर खां, ददरौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी राजेश वर्मा, महासचिव रणंजय यादव ही नजर आए। ईदगाह के आसपास कांग्रेस के महानगर अध्यक्ष पवन सिंह, जिला उपाध्यक्ष फुरकान अहमद कुरैशी आदि लोगों से मिलते दिखे। बसपा का कैंप ही इस बार गायब था।
एसपी और एडीएम पहुंचे, मुबारकबाद दी
-ईदगाह बड़े खुत्बे में एसपी एस. आनंद और एडीएम प्रशासन रामसेवक द्विवेदी भी पहुंचे। दोनों अधिकारियों ने शहर पेश इमाम मौलाना हुजूर अहमद मंजरी से गले मिलकर मुबारकबाद दी।
पुवायां क्षेत्र में कई स्थानों पर अदा की नमाज
पुवायां। पुवायां, करनापुर, सकरापुर, बड़ागांव, कोरोकुइयां सहित तमाम स्थानों पर नमाज में देश और समाज की तरक्की की दुआ की गई। खुटार के गांव नरौठा देवीदास की नूरी मस्जिद में नमाज के बाद लोग एक-दूसरे के गले मिले। मस्जिद इमाम हाफिज हिसाबुद्दीन बरकाती, सरताज बरकाती, शब्बीर अहमद, सिकंदर अली, मौलाना शाहनवाज हुसैन, मोहममद रफी, मोहम्मद जुनैद रजा, बसरूद्दीन, डॉ. जनीफ बरकाती, मोहम्मद नफीस, नौशाद बरकाती, इरफान बरकाती सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
बंडा। बंडा में ईद पर बंडा के खानका गौंटिया, मुरादपुर, बृजपाल नगर, बिराहिमपुर, तेंदुआ नगरिया, सिकंदरपुर, पटना, ररूआ, खखरा बुजुर्ग आदि में नमाज के बाद एक-दूसरे को गले लगाकर ईद को मनाया। संवाद
तिलहर में मो. सद्दन मियां ने आदा कराई नामज
तिलहर। नगर की दोनों ईदगाह पर सैकड़ों लोगों ने नमाज अदा कर मुल्क में अमन चैन और तरक्की की कामना की। पुलिस उपाधीक्षक अरविंद सिंह और कोतवाल उमेश सिंह सोलंकी पुलिस बल के साथ मुस्तैद रहे। इस बार सड़कों पर नमाज नहीं पढ़ी गई। उम्मरपुर ईदगाह पर सुबह 7:45 बजे मौलाना जुबैर ने ईद की नमाज अदा कराई। 8:30 बजे मौजमपुर स्थित ईदगाह पर सज्जादा नशीन शहर इमाम मोहम्मद सद्दन मियां ने नमाज अदा कराई।

उधर, नगर की उमरपुर स्थित जामा मस्जिद, कच्ची मस्जिद ,बहादुरगंज जंगल वाली मस्जिद, कादरी मस्जिद, बाजार वाली मस्जिद, नितगंजा और मौजमपुर मस्जिद पर भी नमाज अदा की गई। इस दौरान पूर्व चेयरमैन इमरान खान, मौलाना अकील उर रहमान, चांद अंसारी, एजाज खान, सज्जादानशीन इकबाल हुसैन, गद्दीनशीन अच्छन मियां, अखलाक उर्फ गुड्डू, अनवर उल्लाह खान वारसी, सैफ अली खान, साजिद अली खान, हाजी आरिफ हुसैन पप्पू, सरताज हुसैन, डॉ. तनवीर अहमद, जीशान रजा, शौकत खान, मोहम्मद फारुख, हाजी पुत्तन अंसारी ने गले मिलकर एक-दूसरे को बधाई दी। संवाद

शाहजहांपुर के ईदगाह में  ईद की नमाज के बाद गले मिलते पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी । संवाद

शाहजहांपुर के ईदगाह में ईद की नमाज के बाद गले मिलते पेश इमाम हुजूर अहमद मंजरी । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

ईदगाह में गले मिलते पुलिस अधीक्षक एस.आनंद । संवाद

ईदगाह में गले मिलते पुलिस अधीक्षक एस.आनंद । संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

ईद की नमाज के बाद अपने पूर्वज की क्रब पर पुघ्पं चढ़ाते लोग। संवाद

ईद की नमाज के बाद अपने पूर्वज की क्रब पर पुघ्पं चढ़ाते लोग। संवाद- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed