{"_id":"671ab60427e5c110f801a607","slug":"efforts-to-start-liquid-oxygen-plant-gain-momentum-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-129922-2024-10-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कराने की कवायद ने पकड़ी रफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट को शुरू कराने की कवायद ने पकड़ी रफ्तार
Fri, 25 Oct 2024 02:33 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Fri, 25 Oct 2024 02:33 AM IST
विज्ञापन
राजकीय मेडिकल कॉलेज में स्थित लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट। संवाद
शाहजहांपुर। राजकीय मेडिकल कॉलेज में एक करोड़ की लागत से बना लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट जल्द शुरू होने वाला है। कार्यदायी संस्था ने लाइन को बिछाने के लिए लेखा-जोखा प्रस्तुत किया। अधिकारियों की सहमति के बाद जल्द ही काम शुरू होने की संभावना है।
अजीजगंज स्थित राजकीय मेडिकल कॉलेज में 14 महीने पहले लिक्विड ऑक्सीजन प्लांट की स्थापना की गई थी। उद्देश्य था कि मरीजों को शुद्ध ऑक्सीजन उपलब्ध हो सके। लापरवाही के कारण यह शोपीस बनकर रह गया।
20 हजार किलोलीटर की भंडारण क्षमता वाले ऑक्सीजन प्लांट को लगाने के बाद अस्पताल की लाइन से जोड़ने की ओर ध्यान नहीं दिया। नतीजन, मरीजों को दो अन्य प्लांट से ऑक्सीजन मिल पाती है। दिवाली के बाद ऑक्सीजन प्लांट को शुरू करने की कार्ययोजना को अमली जामा पहनाया जा सकता है। प्राचार्य डॉ. राजेश कुमार ने बताया कि फर्म ने कनेक्शन लाइन को बिछाने के लिए एस्टीमेट को पेश किया। इस पर मंथन किया जा रहा। बजट पूर्व में आ चुका है। जिला स्वास्थ्य समिति के अधिकारियों की सहमति के बाद कार्य को शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
थोड़ी-सी लाइन बिछाने में 14 महीने का समय
-ऑक्सीजन प्लांट के लिए पूरे अस्पताल में लाइन नहीं बिछानी होगी। पूर्व में बिछी ऑक्सीजन लाइन तक कुछ लाइन डालकर जोड़ना है। इतने से कार्य के लिए 14 महीने का समय लग गया।