फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Effigies will be burnt in every district on 27th to protest against the trade deal: Gurnam

ट्रेड डील के विरोध में 27 को हर जिले में जलाए जाएंगे पुतले : गुरुनाम

Fri, 20 Feb 2026 11:22 PM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 20 Feb 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Effigies will be burnt in every district on 27th to protest against the trade deal: Gurnam
पुवायां। भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गुरुनाम सिंह चढ़ूनी ने कहा कि अमेरिका से ट्रेड डील के विरोध में 27 फरवरी को हर जिले में प्रधानमंत्री और अमेरिकी राष्ट्रपति के पुतले दहन किए जाएंगे।
विज्ञापन

गुरुनाम सिंह चढ़ूनी शुक्रवार को पुवायां मंडी परिसर में चल रहे संगठन के धरना प्रदर्शन में कार्यकर्ताओं और किसानों को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि 23 मार्च को भगत सिंह का शहीदी दिवस है, इसीलिए इसी दिन कुरुक्षेत्र से आंदोलन की शुरुआत की जा रही है। ट्रेड डील से अमेरिका का सामान देश में बिकेगा तो देश का किसान अपने उत्पाद कहां बेचेगा। यहां तो वैसे ही किसान को रेट नहीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन

किसान नेता ने कहा कि एमएसपी नहीं मिलने से किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।
संबोधन के बाद राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन एसडीएम, सीओ को ज्ञापन सौंपा गया। इससे पूर्व सीओ और तहसीलदार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। अधिकारियों पर किसानों की समस्याओं पर ध्यान न देने का आरोप लगाते हुए आंदोलन को तेज करने की चेतावनी भी दी गई। इस मौके पर भूपेंद्र सिंह गिल, जिलाध्यक्ष भारत सिंह यादव, सूबे सिंह डांगर, मनोज नागर सहित तमाम कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed