फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Effect of melting reduced due to sunshine, temperature also increased

Shahjahanpur News: धूप खिलने से कम हुआ गलन का असर, तापमान भी बढ़ा

Tue, 23 Jan 2024 04:50 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jan 2024 04:50 AM IST
विज्ञापन
Effect of melting reduced due to sunshine, temperature also increased
धूप निकलने से मिली राहत सदर बाजार में खरीदारी करने निकलीं युवतियां। संवाद
शाहजहांपुर। पछुआ हवा का प्रकोप कम होने से सोमवार को न्यूनतम और अधिकतम तापमान में वृद्धि हुई। दिन में हल्की धूप निकलने से लोगों को राहत मिली। हालांकि मौसम विभाग का मानना है कि यह राहत थोड़े समय के लिए ही है। 26 जनवरी तक सर्दी का प्रकोप बना रहेगा।
विज्ञापन

दिनों से न्यूनतम और अधिकतम तापमान में ज्यादा अंतर न होने से लोगों को ठंड से ठिठुर रहे थे। रविवार को अधिकतम तापमान 11 डिग्री और न्यूनतम तापमान 5.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 15.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान नौ डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 4.5 डिग्री और न्यूनतम तापमान में 3.5 डिग्री की वृद्धि दर्ज की गई। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, पछुआ हवा चलने से फिर से तापमान गिरेगा और गलन भी बढ़ेगी। 26 जनवरी के बाद मौसम खुलने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


सर्दी और पाले से फसलों को नुकसान
कांट। कड़ाके की सर्दी के चलते फसलें भी प्रभावित हो रही हैं। लौकी, करेला और तरबूज की फसल को सर्दी से बचाने के लिए किसान तरह-तरह के जतन कर रहे हैं। पहले छुट्टा पशु और अब ठंड और पाले की मार से किसानों की फसलों को नुकसान हो रही है। मोहल्ला शेखान निवासी किसान शाहिद बताते हैं कि 30 बीघा में लौकी, करेला और तरबूज आदि फसल की हैं। पाले से नुकसान होने की आशंका के चलते इन्हें पॉलिथीन से ढक दिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed