{"_id":"60da1e8b8ebc3e0d9117c1a8","slug":"education-shahjahanpur-news-bly4513816192","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक भर्ती : पहले दिन 129 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक भर्ती : पहले दिन 129 अभ्यर्थियों ने कराई काउंसिलिंग
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। 69000 शिक्षक भर्ती में शासन ने 31 हजार से अधिक शिक्षकों को नियुक्ति देने के निर्देश दिए गए हैं। इसमें जिले को 156 शिक्षक मिले हैं। सोमवार को जीआईसी में काउंसिलिंग आयोजित हुई, जिसमें अभ्यर्थियों ने पहुंचकर अभिलेखों की जांच कराई।
सहायक शिक्षकों की नियुक्ति के लिए बुधवार को बीएसए कार्यालय में चार काउंटर बनाए गए। सुबह 10:00 से शाम 5.00 बजे के बाद काउंसिलिंग हुई। काउंसिलिंग के लिए सुबह 9:00 बजे से ही आवेदक जीआईसी पहुंचने लगे।
इस दौरान कोरोना प्रोटोकॉल का पालन कराया गया। काउंसिलिंग के लिए कुल 157 में 129 अभ्यर्थियों ने अपने अभिलेखों की जांच कराई। बीएसए शौकीन सिंह यादव, डायट प्राचार्य डॉ. अचल कुमार मिश्रा, जीआईसी प्रधानाचार्य रणवीर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
बीएसए शौकीन सिंह यादव ने बताया कि सोमवार को काउंसिलिंग से वंचित रहे अभ्यर्थियों को मंगलवार को अंतिम मौका दिया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र वितरित किए जाने के लिए अलग से निर्देश प्राप्त होंगे। तब सूचित किया जाएगा। उसके बाद ही स्कूल आवंटित किए जाएंगे।
कोरोना से बचाव की रही व्यवस्था
बीएसए शौकीन सिंह ने बताया कि शिक्षक भर्ती काउंसिलिंग में कोरोना से बचाव की पूरी सतर्कता रखी गई। अभ्यर्थियों के हाथों को जीआईसी के मुख्य गेट पर ही सैनिटाइज कराया गया। अभ्यर्थियों को अलग-अलग समय दिया गया, एक कक्ष में 20 से अधिक अभ्यर्थियों को प्रवेश नहीं दिया गया।