{"_id":"25be4dfef0421a1534d781c0ccbe1f1f","slug":"educate-children-on-technology-teacher-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नई तकनीक से बच्चों को शिक्षित करें शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नई तकनीक से बच्चों को शिक्षित करें शिक्षक
शाहजहांपुर।
Updated Sat, 30 Jan 2016 12:39 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माध्यमिक कॉलेजों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने और शिक्षकों को नवीन तकनीक से अवगत कराने के लिए अरविंदो सोसाइटी ने प्रशिक्षण शिविर चलाया, जिसका समापन शुक्रवार को इस्लामिया इंटर कॉलेज में हुआ। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में संयुक्त शिक्षा निदेशक (जेडी) शिव प्रकाश द्विवेदी ने सभी को प्रशिक्षण कार्यशाला के उद्देश्यों से अवगत कराया।
विज्ञापन
भारत सरकार की ओर से चले 21 दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम को पांच चरणों में बांटा गया था। चार चरणों में शिक्षकों को तथा एक चरण में प्रधानाचार्यों को शिक्षण की नवीन तकनीक के गुर सिखाए गए। डीआईओएस कमलाकर पांडेय के मार्ग दर्शन में चले प्रशिक्षण में जिले के कुल 1040 शिक्षकों ने सहभागिता की। समापन पर मुख्य अतिथि जेडी श्री द्विवेदी ने शिक्षकों का आह्वान किया कि वह नई तकनीक से छात्र-छात्राओं को शिक्षित कर उनका भविष्य सुधारने में महती भूमिका निभाएं। इस दौरान प्रशिक्षकों ने प्रोजेक्टर के माध्यम से भी उपयोगी जानकारी शिक्षकों को दी। प्रधानाचार्य सैयद जुबैर अब्दुल कादिर ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन