फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-rickshaw theft incident revealed, three arrested

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा चोरी की घटना का खुलासा, तीन गिरफ्तार

Fri, 22 Mar 2024 12:42 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 22 Mar 2024 12:42 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw theft incident revealed, three arrested
सेहरामऊ दक्षिणी। थाना क्षेत्र से पिछले महीने हुई ई-रिक्शा चोरी की घटना का पुलिस ने खुलासा किया है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर चोरी की बैटरी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

12 फरवरी को थाना आरसी मिशन क्षेत्र के गांव कनेंग निवासी सुधीर पाल ने सेहरामऊ दक्षिणी थाने में रिपोर्ट दर्ज कराकर बताया था कि 11 फरवरी को तीन लोगों ने उसका ई-रिक्शा बुक किया था। रौरा जाने वाले रोड पर गांव चम्पापुर से पहले ही जब वह पेशाब करने के लिए रुका तो तीनों लोग उसका ई-रिक्शा लेकर भाग गए।
विज्ञापन

थाना प्रभारी रोहित कुमार ने बताया कि बुधवार शाम गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने हरदोई चौराहे से सेहरामऊ दक्षिणी निवासी कमल कश्यप को गिरफ्तार कर लिया। उससे पूछताछ के बाद गांव मियांपुर निवासी कुलदीप कुमार मिश्रा और रौसर कोठी निवासी शिवम शुक्ला को गिरफ्तार किया। उनके पास से पुलिस को ई-रिक्शा, बैटरी आदि मिली हैं। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed