फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-rickshaw drivers demonstrated

Shahjahanpur News: ई-रिक्शा चालकों ने किया प्रदर्शन

Sun, 24 Sep 2023 01:51 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 24 Sep 2023 01:51 AM IST
विज्ञापन
E-rickshaw drivers demonstrated
जलालाबाद तहसील परिसर में प्रदर्शन करते  ई रिक्शा चालक।
ठेकेदारों पर उत्पीड़ने का आरोप, बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर लगा जाम
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

जलालाबाद। पालिका के ठेकेदारों पर उत्पीड़न किए जाने का आरोप लगाकर ई-रिक्शा चालकों ने शनिवार को बरेली-फर्रुखाबाद हाईवे पर स्थित राजकीय डिग्री काॅलेज के सामने प्रदर्शन किया। यहां पहुंचे भाकियू कार्यकर्ताओं ने भी उनकी मांग का समर्थन किया। प्रदर्शन के दौरान कुछ देर यातायात भी बाधित रहा।

बाद में पुलिस के पहुंचने पर रिक्शा चालक तहसील पहुंचे और एसडीएम रविंद्र कुमार को ज्ञापन दिया। ज्ञापन में कहा गया है कि उन लोगों के लिए नगर में कहीं भी ई-रिक्शा स्टैंड नहीं बना है। वहीं नगर पालिका के ठेकेदार उन लोगों से प्रतिदिन पार्किंग के नाम पर शुल्क की वसूली करते हैं।
विज्ञापन

आरोप लगाया कि कुछ ठेकेदार उन लोगों से ज्यादा रुपये लेने के प्रयास में गालीगलौज व मारपीट करने लगते हैं। सवारियों का इंतजार करने के दौरान पुलिस उन्हें सड़क पर रुकने नहीं देती। इसके अलावा कुछ दिनों से नगर के मुख्य चौराहे से कुछ चालक सवारियां बैठाकर कोला पुल तक जाने लगे हैं जो पूरी तरह अवैध है। इस दौरान बबलू, हरवीर, अजय, मुनीश, दीपक, आदेश सहित बड़ी संख्या में रिक्शा चालक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed