फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   E-buses will be extended to Bartara and will run in the city.

Shahjahanpur News: ई-बसों के शहर में बढ़ाए जाएंगे फेरे, बरतारा तक विस्तार

Fri, 07 Nov 2025 01:15 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 07 Nov 2025 01:15 AM IST
विज्ञापन
E-buses will be extended to Bartara and will run in the city.
शाहजहांपुर। ई-बस सेवा के रूटों में परिवर्तन हो गया है। ककरा से रोजा तक जाने वाली चार बसों का विस्तार बरतारा तक किया गया है। प्रत्येक बस प्रतिदिन 10 फेरे लगाएगी। ग्रामीण क्षेत्रों में भी बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं।
विज्ञापन

ई-बस प्रबंधक हुमायूं लारी ने बताया कि ककरा से अजीजगंज होते हुए रोजा तक संचालित होने वाली चार बसों का बरतारा तक विस्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पहले ई-बसें से एक दिन में एक से सवा लाख रुपये की आय होती थी। अब वर्तमान में 70 से 80 हजार रुपये की आय हो रही है। शहर में चलने वाली बसों की आय काफी कम है। एक बस से प्रतिदिन 200 से 300 रुपये की आय हो रही है।
विज्ञापन

--
शहर में इन नए रूटों पर चलेंगी बसें
-ककरा-अजीजगंज-बरेली मोड़-एसएस कॉलेज-केरूगंज-कचहरी-रोडवेज-रेलवे स्टेशन-4 बसों से दस फेरे
-ककरा-अजीजगंज-बरेली मोड-हरदोई बाइपास-रोजा बरतारा-4 बसें, प्रति बस दस फेरे
--
ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाली बसें
-ककरा-रोडवेज-सिंधौली-कोरोकुईयां-बडागांव-पुवायां तक सात बसें, प्रति बस चार फेरे।

-ककरा-बरेली मोड़-कांट-याकूबपुर-जलालाबाद तक छह बसें। ये चार फेरे प्रतिदिन लगाएंगी।


----
शासन के निर्देश पर ई-बसों के फेरे बढ़ाए गए हैं। आगे भी फेरबदल होने की संभावना है। वर्तमान में ई-बसों की आय में कमी आई है।
- मोहम्मद हुमायूं लारी, ई-बस प्रबंधक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed