{"_id":"66e8ce2075ca9b0ba805e344","slug":"due-to-the-rising-waters-in-garra-and-khannaut-water-reached-the-coastal-areas-of-the-city-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-127246-2024-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: गर्रा व खन्नौत में उफान बढ़ने से शहर के तटीय इलाकों तक पहुंचा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: गर्रा व खन्नौत में उफान बढ़ने से शहर के तटीय इलाकों तक पहुंचा पानी
विज्ञापन
शाहजहांपुर में गर्रा नदी का बढ़ा जलस्तर। संवाद
शाहजहांपुर। तीन दिन लगातार हुई बारिश और बैराजों से भारी मात्रा में की गई पानी की निकासी से गर्रा व खन्नौत समेत जिले की सभी नदियों के जलस्तर में सोमवार को भी वृद्धि जारी रही। बीते 24 घंटे के दौरान गर्रा 80 सेमी और खन्नौत 15 सेमी बढ़ गई। हालांकि, दोनों नदियां अभी खतरे के निशान से एक मीटर नीचे हैं, लेकिन उनका पानी शहर के तटीय इलाकों तक पहुंच गया है। कलान तहसील में भैंसार बांध पर गंगा 13 सेमी और रामगंगा 40 में सेमी जलस्तर बढ़ा है। जलालाबाद से परौर तक रामगंगा में उफान से कई स्थानों पर भूमि कटान होने से किसान परेशान हैं।
शहर में गर्रा के किनारे सुभाषनगर से लेकर ककरा कलां तक और खन्नौत तट पर बसे इंदिरानगर व लोधीपुर से लेकर बिसरात घाट के आगे तक खेत डूब चुके हैं। प्रशासन ने तटीय इलाकों में एनाउंसमेंट कराकर लोगों को सुरक्षित स्थानों पर जाने की चेतावनी दी है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के अनुसार इस समय गर्रा 147.80 मीटर और खन्नौत 144.45 मीटर पर बह रही है। शारदा नहर खंड के अधिशासी अभियंता सुनील कुमार भास्कर के अनुसार चार दिन पहले ड्यूनी डाम से गर्रा में निकला 56 हजार क्यूसेक पानी अभी जिले की सीमा से पूरी तरह बाहर नहीं निकल सका है। गर्रा व खन्नौत नदियों के जलस्तर में देर रात तक वृद्धि जारी रहेगी।
उन्होंने बताया कि ड्यूनी डाम से सुबह पानी की निकासी 8659 क्यूसेक कम हो गई है। अब वहां से 17 हजार 318 क्यूसेक पानी निकल रहा है। मंगलवार सुबह गर्रा व उसकी सहायक नदी खन्नौत में पानी कुछ कम हो जाएगा। कलान के भैंसार बांध पर गंगा खतरे के निशान से 27 सेमी नीचे बह रही है। संवाद