फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to negligence of forest department, deer hunting of dogs

वन विभाग की लापरवाही से कुत्तों के शिकार हिरण की मौत

Fri, 01 May 2020 12:54 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 01 May 2020 12:54 AM IST
विज्ञापन
Due to negligence of forest department, deer hunting of dogs
खुदागंज। थाना क्षेत्र के गांव अकबरी के जंगलो में घूम रहे हिरण को जंगली कुत्तो ने घेरकर हमला करके बुरी तरह जख्मी कर दिया। ग्रामीणों ने कुत्तों को ललकार कर भगाया और जख्मी हिरण को गांव लाकर पुलिस को सूचना दी। जख्मी हिरण को थानाध्यक्ष वकार अहमद खां गांव से उठाकर थाने लाए व मामले की जानकारी वन विभाग को दी। तब कर हिरण थाने में तड़पता रहा। जिसको पुलिस के जवानों ने पानी भी पिलाया। सूचना के तीन घंटे बाद भी वन विभाग की टीम मौके पर नहीं पहुंची, जिससे जंगली कुत्तो के शिकार हिरण की तड़पकर मौत हो गई।
विज्ञापन

वन क्षेत्राधिकारी टीसी पंत का कहना है कि वन विभाग की टीम को भेजा गया है। मृतक हिरण पोस्टमार्टम कराकर शव को दफन किया जाएगा।
भगवानपुर गांव में घायल हिरणी की हुई मौत
जैतीपुर। क्षेत्र के गांव भगवानपुर में पूर्वान्ह 11:00 बजे करीब एक हिरणी दौड़ती हुई पहुंची, जिसको कुत्तों द्वारा दौड़ाया गया था। भागकर वह बाबू के मकान के पास गिर गई। उन्होंने उठाकर उसे छांव में किया और गांव के ही एक पशु चिकित्सक को बुलाकर उसका उपचार कराया। घायल हिरणी की सूचना पुलिस व वन विभाग के लोगों को दी गई, जब तक पुलिस व वन विभाग के लोग मौके पर पहुंचे तब तक उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद दोनों विभाग के लोग हरिणी के शव को पोस्टमार्टम के लिए साथ ले गए। बताते हैं गढ़िया रंगीन थाना क्षेत्र के भटिया, जरगावा, खमरिया, छेदा पट्टी आदि गांवों में हिरण पाए जाते हैं। वहीं से कुत्तों द्वारा हिरणी को भगाया गया, जोकि गांव तक पहुंच गई। रास्ते में ब्लड वाले तारों से उसका सीना फटा हुआ था। मुंह से खून भी निकल रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed