फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Due to increase in humidity in the air, the minimum temperature dropped by 3.3 degrees

Shahjahanpur News: हवा में नमी बढ़ने से न्यूनतम तापमान में 3.3 डिग्री की गिरावट

Tue, 15 Apr 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 15 Apr 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Due to increase in humidity in the air, the minimum temperature dropped by 3.3 degrees
सदर बाजार में तेज धूप से बचाव करते हुए जाती महिलाएं। संवाद
शाहजहांपुर। वातावरण में नमी रहने की वजह से न्यूनतम पारा 3.3 डिग्री लुढ़क गया। अधिकतम में भी मामूली गिरावट हुई है। पूर्वी हवा चल रही है। वायुदाब चार मिलीबार बढ़ा हुआ है। मौसम विशेषज्ञ के मुताबिक तेज धूप निकलेगी। मंगलवार को न्यूनतम तापमान में मामूली, लेकिन अधिकतम में ज्यादा वृद्धि होने की संभावना है।
विज्ञापन

गन्ना शोध संस्थान के मौसम वैज्ञानिक डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि सोमवार को अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, रविवार को अधिकतम तापमान 34.9 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा था। रविवार के मुकाबले सोमवार को अधिकतम तापमान में 0.1 डिग्री और न्यूनतम तापमान 3.3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट हुई।
विज्ञापन

मौसम विशेषज्ञ डॉ. मनमोहन सिंह ने बताया कि पूर्वी हवा चलने से वातावरण में आर्द्रता बढ़ी हुई है। सोमवार सुबह आर्द्रता 72 प्रतिशत थी। हवा में नमी होने से न्यूनतम में तापमान में गिरावट हुई। मंगलवार को भी हवा में नमी रहने की संभावना है। इससे न्यूनतम तापमान में मामूली वृद्धि होगी, जबकि दिन में तेज धूप निकलने से अधिकतम तापमान एक से दो डिग्री तक बढ़ने की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed