फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   dudhva team reached for leopard

दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम ने डाला डेरा

Mon, 02 Mar 2020 12:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 02 Mar 2020 12:45 AM IST
विज्ञापन
dudhva team reached for leopard
शाहजहांपुर। आर्डिनेंस क्लोदिंग फैक्टरी (ओसीएफ) परिसर में शुक्रवार की रात दिखाई दिया तेंदुआ रविवार तक नहीं पकड़ा जा सका। जबकि उसे पकड़ने के लिए पिंजरा लगाया गया है। साथ ही दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम ने डाला डेरा डाल रखा है। उसके न पकड़े जाने से फैक्टरी परिसर व आसपास के इलाकों में दहशत बरकरार है। हालांकि फैक्टरी प्रशासन ने सोमवार से फैक्टरी खोलने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन

वन विभाग और ओसीएफ की सुरक्षा टीम के संयुक्त सघन तलाशी अभियान के बाद भी तेंदुआ नहीं दिखाई पड़ने पर फैक्टरी के महाप्रबंधक एके शुक्ला ने सूचना लखनऊ स्थित मुख्य वन संरक्षक को दी। उनके निर्देश पर देर शाम दुधवा नेशनल पार्क और पीलीभीत टाइगर रिजर्व की टीम भी पहुंच गई। दो-दो स्थानों से बुलाई गई विशेषज्ञों की टीम ने देर रात से लेकर रविवार सुबह तक तेंदुए की तलाश की लेकिन उसका पता नहीं चला। सीसीटीवी कैमरे में जिन स्थानों पर तेंदुए की फुटेज दिखाई दी थी, उन स्थानों पर भी टीम ने तेंदुए को तलाश किया लेकिन वह कहीं दिखाई नहीं दिया। वन विभाग की टीम की ओर से लगाए गए कैमरों में भी उसकी फुटेज दिखाई नहीं दी और न ही पिंजरे के पास तेंदुआ पहुंचा। इससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि तेंदुआ ओसीएफ बाउंड्री के बाहर चला गया होगा। हालांकि बाद में उन स्थानों को भी देखा गया जहां से तेंदुआ के आने और जाने का मार्ग हो सकता है।
विज्ञापन

आज समय से खुलेगी ओसीएफ
ओसीएफ के पीआरओ अनुराग यादव ने बताया कि रविवार को कैमरों की रिकॉर्डिंग देखने पर तेंदुआ के फैक्टरी के अंदर होने के कोई सबूत नहीं मिले हैं। वन विभाग की ओर से भी यही बताया गया है कि तेंदुआ शायद अब फैक्टरी के अंदर नहीं है। दो दिन से चले सघन तलाशी अभियान के पश्चात यह सुनिश्चित है कि अब तेंदुआ फैक्टरी के अंदर नहीं है। इसलिए दो मार्च से फैक्टरी में नियत समय पर काम होगा। उन्होंने सभी कर्मचारियों से दो मार्च को नियत समय पर फैक्टरी पहुंचने को कहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वाइल्ड लाइफ की विशेषज्ञ टीम भी पहुंची ओसीएफ
वाइल्ड लाइफ की विशेषज्ञ टीम भी रविवार को ओसीएफ पहुंच गई। फैक्टरी के अंदर रहकर टीम ने सभी गतिविधियों पर नजर रखी लेकिन उसे भी तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।
क्षेत्रवासियों में दहशत बरकरार
शुक्रवार रात करीब 11 बजे ओसीएफ में तेंदुआ दिखाई देने की जानकारी सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात डीएससी के जवानों ने दी थी। इस पर ओसीएफ के सुरक्षा अधिकारी ले.कर्नल एमएस रावत ने वन विभाग को सूचना दी। तेंदुआ शनिवार रात 3:20 बजे ओसीएफ के गेट के पास सीसीटीवी कैमरे में देखा गया। फैक्टरी के महाप्रबंधक एके शुक्ला ने सुरक्षा के लिहाज से फैक्टरी में काम बंद करवाकर कर्मचारियों को छुट्टी देे दी। तेंदुआ की खबर पर वन विभाग की टीम, डीएम इंद्र विक्रम सिंह, एसपी डॉ. एस चन्नप्पा भी ओसीएफ पहुंचे। वन विभाग और ओसीएफ की सुरक्षा विभाग टीम के 42 कर्मचारियों को मिलाकर छह टीमों ने सघन तलाशी अभियान चलाया था। मगर तेंदुआ न मिलने से वहां के लोगों में अभी भी दहशत बरकरार है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed