{"_id":"68779d72b90eeae25a00cca7","slug":"drunk-man-posted-video-police-saved-his-life-after-getting-alert-from-meta-in-shahjahanpur-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP News: शराब के नशे में युवक ने आत्महत्या करने की पोस्ट डाली, मेटा से अलर्ट पर पुलिस ने बचाई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP News: शराब के नशे में युवक ने आत्महत्या करने की पोस्ट डाली, मेटा से अलर्ट पर पुलिस ने बचाई जान
Wed, 16 Jul 2025 06:09 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहांपुर
Published by: मुकेश कुमार
Updated Wed, 16 Jul 2025 06:09 PM IST
सार
पत्नी से झगड़े के बाद नशे में धुत युवक ने आत्महत्या करने की पोस्ट फेसबुक पर डाल दी। इस पर मेटा ने पुलिस की मीडिया सेल को अलर्ट भेजा। स्थानीय पुलिस ने युवक के घर जाकर उसकी काउंसलिंग की।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : ANI
विस्तार
शाहजहांपुर में पति के शराब पीकर आने पर दंपती के बीच विवाद हो गया। नशे की हालत में युवक ने आत्महत्या करने का वीडियो सोशल मीडिया साइट फेसबुक पर शेयर कर दिया। मेटा से अलर्ट आने के बाद अल्हागंज थाना पुलिस ने मौके पर जाकर उसे बचाया है। युवक की काउंसलिंग की गई है।
विज्ञापन
अल्हागंज थाना क्षेत्र के एक गांव का रहने वाले युवक किसी काम से कस्बे में आया था। वहां उसने शराब पी ली और घर पहुंच गया। पति के शराब पीकर आकर आने पर पत्नी ने विरोध किया। इससे दोनों में विवाद हो गया। युवक ने आत्महत्या करने की बात कहते हुए वीडियो बनाया और फेसबुक पर पोस्ट कर दिया।
विज्ञापन
मेटा से मीडिया सेल के पास आई सूचना
इसके बाद अपना व पत्नी का मोबाइल फोन तोड़ दिया। वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट होने के बाद मेटा से मीडिया सेल के पास सूचना आई। इसके बाद युवक की लोकेशन तलाश कर अल्हागंज पुलिस को सूचना दी गई। हल्का उप निरीक्षक नगेंद्र सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और पूछताछ की।
विज्ञापन
यह भी पढ़ें- UP: 'कांवड़ लेने मत जाना...' गाने वाले शिक्षक पर FIR; अखिलेश यादव का भाजपा पर तंज- क्या यही अमृतकाल है?
युवक घर में शराब के नशे की हालत में मौजूद मिला। पुलिस ने युवक की काउंसलिंग की। उसके पिता, पत्नी व अन्य परिजनों की उपस्थिति में समझाया। युवक ने मोबाइल फोन तोड़ने से इंकार किया। बताया कि उसके बेटे ने मोबाइल तोड़ा है। पुलिस ने उसे परिजन के सुपुर्द कर दिया।