{"_id":"6279792ba2078b48d01c1783","slug":"drm-and-mp-inspected-the-station-shahjahanpur-news-bly484283647","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआरएम व सांसद ने स्टेशन का किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआरएम व सांसद ने स्टेशन का किया निरीक्षण
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मंडल रेल प्रबंधक अजय नंदन ने सोमवार को शाहजहांपुर स्टेशन का निरीक्षण किया। सांसद अरुण कुमार सागर के साथ डीआरएम ने स्टेशन के द्वितीय प्रवेश द्वार पर बन रहे नाले को देखा। वहां किए जा रहे विकास कार्य की समीक्षा की तथा कार्यदायी संस्था को शीघ्र निर्माण पूर्ण करने का निर्देश दिया।
डीआरएम ने स्टेशन बिल्डिंग के जीर्णोद्धार के विषय में भी संबंधित अधिकारियों से चर्चा की। स्टेशन पर बुकिंग ऑफिस में बने सर्वर रूम में एसी लगवाने के निर्देश दिए। डीआरएम व सांसद ने पूरे स्टेशन, प्लेटफॉर्म, पार्सल कार्यालय, बुकिंग कार्यालय का निरीक्षण किया तथा स्टेशन पर यात्री सुविधाओं को परखा। इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक ने शाहजहांपुर स्टेशन पर नए बने स्टेशन (पीलीभीत दिशा में जो पूर्वोत्तर रेलवे से उत्तर रेलवे को हस्तांतरित) का भी विस्तृत निरीक्षण किया। मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन से संबंधित अधिकारियों से स्टेशन के विकास पर चर्चा की। मंडल रेल प्रबंधक तथा सांसद के निरीक्षण के दौरान वरिष्ठ मंडल अभियंता (तृतीय), अनुपम चाहर, सहायक मंडल अभियंता ऋषभ तथा अन्य अधिकारी मौजूद रहे।