फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Drivers are breaking the rules... and those responsible are turning a blind eye.

Shahjahanpur News: नियम तोड़ रहे वाहन चालक...जिम्मेदार मोड़ रहे मुंह

Sun, 05 Apr 2026 11:38 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 05 Apr 2026 11:38 PM IST
विज्ञापन
Drivers are breaking the rules... and those responsible are turning a blind eye.
ई-रिक्शे पर लकड़ी लादकर ले जाता चालक। स्रोत: जागरूक पाठक
शाहजहांपुर। अधिकारियों के कार्रवाई करने के दावों के बावजूद प्रत्येक मार्ग पर यातायात के नियम तोड़े जा रहे हैं। सवारियों को बैठाकर लेकर चलने वाले ई-रिक्शों पर सरिया व लकड़ी ढाेई जा रही है। हादसा होने के बाद भी अधिकारी संज्ञान नहीं ले रहे हैं।
विज्ञापन

लखनऊ-दिल्ली राष्ट्रीय राजमार्ग पर शनिवार को ट्रॉली पर रखा सरिया पेट में घुसने से सेहरामऊ दक्षिणी थाना क्षेत्र की बेहटी गांव निवासी सपना की अस्पताल में मौत हो गई। ट्रैक्टर चालक नियमों के विपरीत दो ट्रॉलियां, ट्रैक्टर से जोड़कर जा रहा था। इसी तरह शहरी क्षेत्र में ई-रिक्शों पर सरिया ढोई जा रही है। लापरवाही से आए दिन हादसे भी हो रहे हैं। सरिया लादकर मुख्य सड़कों से गुजरने से हादसे का डर बना रहता है। यातायात पुलिस और परिवहन विभाग के कार्रवाई नहीं करने की वजह से राहगीरों को दिक्कत उठानी पड़ रही है।
विज्ञापन

--
मामला संज्ञान में आया है। इस संबंध में अभियान चलाया जाएगा। अनाधिकृत तौर पर चलने वालों पर शिकंजा कसा जाएगा। ऐसे वाहनों का चालान करने के साथ सीज भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन





-संजय कुमार, सीओ यातायात
--
ऐसे वाहनों पर लगाम कसने के लिए लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। यातायात नियम तोड़ने वालों के खिलाफ पुलिस के समन्वय स्थापित कर कार्रवाई करेंगे।
-हरिओम, एआरटीओ प्रवर्तन
000000000000000000000
ई-रिक्शे पर छह से ज्यादा बच्चे नहीं बैठाए जाएं



शाहजहांपुर। जिला विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति व नगर के अतिक्रमण व जाम की समस्या से समाधान के लिए डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई।



डीएम ने निर्देश दिए कि आगामी दो दिन में कम से कम सौ विद्यालयों की विद्यालय परिवहन यान सुरक्षा समिति की बैठक करा लें। डीआईओएस और बीएसए संबंधित पोर्टल पर अपने अधीन सभी विद्यालयों को ऑन बोर्ड कराते हुए उनके वाहनों की फीडिंग कराएं। ई-रिक्शे पर क्षमता से ज्यादा बच्चों के परिवहन पर डीएम ने नाराजगी जताई।




कहा कि ई-रिक्शा पर 6 बच्चों से अधिक बच्चे नहीं बैठाए जाएं। राष्ट्रीय राजमार्ग पर ई-रिक्शों का संचालन रोकने, ई-रिक्शा का रूट निर्धारण, अतिक्रमण व जाम से निजात दिलाने को प्रभावी कार्ययोजना बनाने के निर्देश दिए। बैठक में नगर आयुक्त सौम्या गुरुरानी, एडीएम रजनीश मिश्रा, एसपी सिटी देवेंद्र कुमार, एआरटीओ आदि मौजूद रहे। संवाद

ई-रिक्शे पर लकड़ी लादकर ले जाता चालक। स्रोत: जागरूक पाठक

ई-रिक्शे पर लकड़ी लादकर ले जाता चालक। स्रोत: जागरूक पाठक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed