फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Sanjay and Shrikant were honored on Hindi Day

Shahjahanpur News: हिंदी दिवस पर डॉ.संजय व श्रीकांत को किया सम्मानित

Mon, 15 Sep 2025 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 15 Sep 2025 12:57 AM IST
विज्ञापन
Dr. Sanjay and Shrikant were honored on Hindi Day
शाहजहांपुर में हिंदी दिवस पर श्रीकांत को सम्मानित करते कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दी​क्षित
शाहजहांपुर। कैंट स्थित शहीद संग्रहालय के संचालन व ज्ञान विज्ञान के सुविधाजनक आदान-प्रदान के लिए शहीद संग्रहालय की म्यूजियम कम्युनिटी की चार्टर बैठक हुई। इस बीच डॉ.श्रीकांत मिश्रा व जिले के एक हजार वर्षों के लोकगीतों का संग्रह करने वाले डाॅ.संजय पांडे को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

अध्यक्षता करते हुए कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित ने कहा कि संग्रहालय व पुस्तकालय नगरों की साझा विरासत होती है। इनका सुचारू संचालन जनसामान्य की भागीदारी के बिना असंभव है। विश्व के सभी बड़े शहरों खासकर अमेरिका में म्यूजियम व लाइब्रेरी समुदाय से संचालित होती हैं।
विज्ञापन

एसएस काॅलेज के इतिहास विभागाध्यक्ष डाॅ.विकास खुराना ने कहा कि संग्रहालय एवं पुस्तकालय ज्ञान का मूलभूत स्रोत हैं। लीगल काउंसलर आशीष त्रिपाठी, समाजसेवी जसमीत साहनी, पर्यावरणविद आशीष भारद्वाज, निखिल महेंद्रू, प्रोफेसर डाॅ.तनवीर हुसैन, डाॅ.अनिल सिंह ने विचार रखे। राज्य अध्यापक सम्मान प्राप्त समीक्षा सिंह, डाॅ.स्वप्निल यादव, डॉ.संदीप अवस्थी, भारत अनुराग, डॉ.दुर्गविजय, डॉ. महेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
छात्राओं ने चित्र बनाकर प्रतिभा दिखाई
शाहजहांपुर। आर्य महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय में हिंदी दिवस सप्ताह के अंतगआत ऑनलाइन चित्रकला प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। शैली पाठक व शालिनी श्रीवास्तव के निर्देशन में छात्राओं ने चित्र बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। प्राचार्य प्रोफेसर रूपांशु माला ने छात्राओं के बनाए गए साहित्यकारों के चित्रों की सराहना की। उन्होंने साहित्यकारों के जीवन के बारे में बताया। कार्यक्रम में सौम्या,आरती, दीपांजलि, अपर्णा सिंह, सेजल, मिनी, कल्पना देवी, अतिथि,अल्पना शुक्ला, पारमी बौद्ध, शालिनी गुप्ता आदि ने चित्र बनाकर बनाकर सभी को प्रेरित किया। संवाद
--
लखनऊ में सम्मानित किए गए डॉ.इंदु
शाहजहांपुर। हिंदी दिवस की पूर्व संध्या पर शनिवार को राष्ट्रीय पुस्तक मेला, लखनऊ में कवि डॉ.इंदु अजनबी को प्रेरणा श्री सम्मान से अलंकृत किया गया। पूर्व विशेष सचिव विधानसभा डाॅ. दिनेश चंद्र अवस्थी, साहित्य भूषण कमलेश मौर्य मृदु, केदारनाथ शुक्ल, विजय तन्हा, संदीप अनुरागी, शिवा त्रिपाठी, पदमकांत शर्मा, प्रभात, ठहाकाश्री अनिल बांके, हिमांशु सक्सेना, अर्श लखनवी आदि उपस्थित रहे। संवाद
--
हिंदी देश को जोड़ने का सशक्त माध्यम

शाहजहांपुर। एमएलसी डाॅ. सुधीर गुप्ता ने कहा कि हिंदी भाषा को समृद्ध बनाने के लिए सामूहिक प्रयास करने होंगे। हिंदी देश को जोड़ने का सशक्त माध्यम है। वह रविवार को जिला सहकारी बैंक के सभागार में सीनियर जर्नलिस्ट एसोसिएशन की ओर से आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। एसोसिएशन के कोषाध्यक्ष और कवि कुलदीप दीपक ने कविता के माध्यम से हिंदी को राष्ट्रभाषा बनाए जाने की बात कही। अध्यक्ष राकेश श्रीवास्तव, हामिद फरीदी, संजीव गुप्ता आदि मौजूद रहे। संवाद
--
निबंध प्रतियोगिता में बच्चों ने झटके पुरस्कार
शाहजहांपुर। हिंदी दिवस के मौके पर मेरा युवा भारत व मानवता वेलफेयर सोसायटी की ओर से मलिन बस्ती बूचड़ी कैंट क्षेत्र में संगोष्ठी व निबंध प्रतियोगिता हुई। जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, केंद्रीय विद्यालय के शिक्षक अनुराग पांडेय, जिला परियोजना अधिकारी विनय सक्सेना, वरिष्ठ समाजसेवी मुकेश सिंह परिहार, डॉ. रूपक श्रीवास्तव ने शुभारंभ किया। भदौरिया ने हिंदी दिवस की जानकारी दी। संवाद



कार्यक्रम के तहत “विकसित भारत 2047 विषय पर निबंध प्रतियोगिता व राष्ट्रभक्ति से प्रेरित नारा लेखन में विजेताओं को पुरस्कृत किया। सोसाइटी के संस्थापक अमित श्रीवास्तव, नीरा श्रीवास्तव, मोहम्मद शादान, आराधिका पांडे, दिव्यांशी मिश्रा मौजूद रहीं। संवाद

शाहजहांपुर में हिंदी दिवस पर श्रीकांत को सम्मानित करते कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित

शाहजहांपुर में हिंदी दिवस पर श्रीकांत को सम्मानित करते कैंट बोर्ड के नामित सदस्य अवधेश दीक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed