फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dr. Mukherjee was a pioneer of politics and a great patriot

Shahjahanpur News: राजनीति के पुरोधा और महान राष्ट्रभक्त थे डॉ.मुखर्जी

Mon, 07 Jul 2025 01:09 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jul 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Dr. Mukherjee was a pioneer of politics and a great patriot
शाहजहांपुर में नेहरू युवा मंडल समिति के कार्यक्रम में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का चित्र भेंट
शाहजहांपुर। मेरा युवा भारत की ओर से नेहरू युवा मंडल समिति मोहम्मदपुर आजमाबाद के सहयोग से राजकीय बालगृह बालक नवादा इंदेपुर में डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी की जयंती मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष रामअवतार त्रिपाठी ने किया। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी राजनीति के पुरोधा व महान राष्ट्रभक्त थे। उन्होंने सबसे कम उम्र में कोलकाता विश्वविद्यालय में कुलपति के रूप में कार्य किया।
विज्ञापन

जिला युवा अधिकारी मयंक भदौरिया, न्याय पीठ के सदस्य अरविंद मिश्रा, मुनीष सिंह परिहार, अमित श्रीवास्तव ने भी विचार रखे। कार्यक्रम के दौरान बालगृह के बालकों ने राष्ट्रभक्ति पर निबंध प्रतियोगिता में प्रतिभा दिखाई। इसमें प्रियांशु, सागर और सुमित गुप्ता को क्रमशः प्रथम, द्वितीय व तृतीय घोषित किया गया। कार्यक्रम में कुलदीप सिंह, राहुल मिश्रा, हिमांशु सक्सेना, संजीव कुमार, नितिन, नरेंद्र शर्मा, गुड्डू वर्मा, प्रीति का सहयोग रहा। अतिथियों को डॉ. मुखर्जी का चित्र भी भेंट किया गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed