फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   double murder case

पुलिस ने सुलझाई प्रेमी युगल की मौत की गुत्थी, जल्द होगा घटना का खुलासा

Mon, 20 Sep 2021 01:46 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Sep 2021 01:46 AM IST
विज्ञापन
double murder case
शाहजहांपुर। मृतक अशीष का । फाइल फोटो (गोली मारकर युवक-युवती की हत्या) - फोटो : SHAHJAHANPUR
जैतीपुर। गांव नौगवां नरोत्तम में युवक और युवती की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस खुलासे के बेहद करीब है। वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद होने के बाद तस्वीर साफ होने लगी है। अभी तक की पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक आशीष ने किसी बात पर युवती बंटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी। संभावना है कि एक-दो दिन में पुलिस पूरी वारदात का खुलासा कर देगी।
विज्ञापन

शुक्रवार की सुबह गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के नौगवां नरोत्तम में सुखपाल के बेटे आशीष (25) का गोली लगा शव पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे में मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जानकारी हुई कि कृष्णपाल की बेटी बंटी (22) का शव भी उसके घर में पड़ा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। आशीष के पिता सुखपाल की तहरीर पर पुलिस ने बंटी के पिता, भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
विज्ञापन

वहीं कृष्णपाल की ओर से पुलिस ने आशीष के खिलाफ बेटी को गोली मारकर हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर लेने का मामला दर्ज किया था। शनिवार रात को पुलिस ने सुखपाल के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है। कृष्णपाल ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकारा था कि आशीष और बंटी की मौत उसके घर पर ही हुई थी। उसने आशीष के शव को उठाकर पीपल के पेड़ के नीचे डाल दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृष्णपाल ने पुलिस को बताया कि किसी बात पर विवाद होने पर आशीष ने बंटी को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। दोनों की मौत होने के बाद वह घबरा गया और आशीष के शव को वहां से हटा दिया। पुलिस इस बात का पता कर रही है कि किन हालात में आशीष को ऐसा कदम उठाना पड़ा। हालांकि अब दोनों के परिजन मुंह नहीं खोल रहे हैं। संभावना है कि एक-दो दिन में पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर देगी। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम लगभग साफ हो गया है। जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

शाहजहांपुर। मृतका बंटी का । फाइल फोटो  (गोली मारकर युवक-युवती की हत्या)

शाहजहांपुर। मृतका बंटी का । फाइल फोटो (गोली मारकर युवक-युवती की हत्या)- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed