{"_id":"61478d7e8ebc3ed52b6bfaba","slug":"double-murder-case-shahjahanpur-news-bly4601905105","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सुलझाई प्रेमी युगल की मौत की गुत्थी, जल्द होगा घटना का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सुलझाई प्रेमी युगल की मौत की गुत्थी, जल्द होगा घटना का खुलासा
विज्ञापन
शाहजहांपुर। मृतक अशीष का । फाइल फोटो (गोली मारकर युवक-युवती की हत्या)
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जैतीपुर। गांव नौगवां नरोत्तम में युवक और युवती की गोली लगने से मौत के मामले में पुलिस खुलासे के बेहद करीब है। वारदात में प्रयुक्त तमंचा बरामद होने के बाद तस्वीर साफ होने लगी है। अभी तक की पुलिस की जांच में सामने आया है कि युवक आशीष ने किसी बात पर युवती बंटी की गोली मारकर हत्या के बाद खुद को गोली मार ली थी। संभावना है कि एक-दो दिन में पुलिस पूरी वारदात का खुलासा कर देगी।
शुक्रवार की सुबह गढ़ियारंगीन थाना क्षेत्र के नौगवां नरोत्तम में सुखपाल के बेटे आशीष (25) का गोली लगा शव पीपल के पेड़ के नीचे बने चबूतरे में मिला था। सूचना पर पुलिस पहुंची तो जानकारी हुई कि कृष्णपाल की बेटी बंटी (22) का शव भी उसके घर में पड़ा हुआ है। पुलिस ने दोनों शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए थे। आशीष के पिता सुखपाल की तहरीर पर पुलिस ने बंटी के पिता, भाई समेत पांच लोगों के खिलाफ अपहरण कर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया था।
वहीं कृष्णपाल की ओर से पुलिस ने आशीष के खिलाफ बेटी को गोली मारकर हत्या के बाद खुद आत्महत्या कर लेने का मामला दर्ज किया था। शनिवार रात को पुलिस ने सुखपाल के पास से वारदात में इस्तेमाल तमंचा बरामद कर लिया है। कृष्णपाल ने पुलिस की पूछताछ में स्वीकारा था कि आशीष और बंटी की मौत उसके घर पर ही हुई थी। उसने आशीष के शव को उठाकर पीपल के पेड़ के नीचे डाल दिया था।
विज्ञापन
कृष्णपाल ने पुलिस को बताया कि किसी बात पर विवाद होने पर आशीष ने बंटी को गोली मार दी और खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। दोनों की मौत होने के बाद वह घबरा गया और आशीष के शव को वहां से हटा दिया। पुलिस इस बात का पता कर रही है कि किन हालात में आशीष को ऐसा कदम उठाना पड़ा। हालांकि अब दोनों के परिजन मुंह नहीं खोल रहे हैं। संभावना है कि एक-दो दिन में पुलिस पूरे घटनाक्रम का खुलासा कर देगी। एसपी एस. आनंद ने बताया कि पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है। घटनाक्रम लगभग साफ हो गया है। जल्द मामले का पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

शाहजहांपुर। मृतका बंटी का । फाइल फोटो (गोली मारकर युवक-युवती की हत्या)- फोटो : SHAHJAHANPUR