फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Double decker bus overturned on highway, 30 injured

हाईवे पर पलटी डबल डेकर बस, 30 लोग घायल

Mon, 20 Jun 2022 01:06 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 01:06 AM IST
विज्ञापन
Double decker bus overturned on highway, 30 injured
घायल बस यात्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे पर रोजा थाना क्षेत्र के गांव गुर्री स्थित टेढ़ी पुलिया के पास रविवार रात तेज रफ्तार डबल डेकर बस पलट गई। हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं। पुलिस ने गंभीर रूप से घायल 11 लोगों को राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा है। शेष घायलों का प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराया है।
विज्ञापन

घटना रात करीब 8.45 बजे लखीमपुर बॉर्डर पर स्थित गुर्री चौकी के पास की है। लखनऊ की तरफ से आ रही डबल डेकर बस में करीब 80 सवारी बैठी थीं। बस में सवार सभी यात्री गोंडा से लुधियाना जा रहे थे। रोजा थाना क्षेत्र के गांव गुर्री के पास हाईवे पर निर्माण कार्य के लिए डाली गई मिट्टी पर पहिया चढ़ने से चालक बस से नियंत्रण खो बैठा। तेज गति से आ रही बस खाई में पलट गई। इससे यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। आस-पड़ोस के ग्रामीण मौके की ओर दौड़ पड़े। घायलों के लिए बचाव कार्य शुरू किया। कुछ को खिड़की से तो कुछ को बस का शीशा तोड़कर बाहर निकाला। हादसे में 30 यात्री घायल हुए हैं। 11 लोगों एंबुलेंस से राजकीय मेडिकल कॉलेज भेजा गया।
विज्ञापन

-बस पलटने की सूचना पर रोजा पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया। उनके परिजन को भी फोन कर सूचना दे दी गई। -अखंड प्रताप सिंह, सीओ सदर
विज्ञापन
विज्ञापन

अस्पताल के आईसीयू की एसी में लगी आग
अंटा चौराहा पर स्थित बेग अस्पताल में रविवार शाम करीब आठ बजे आईसीयू की एसी में आग लग गई। आग की लपटें उठने पर खलबली मच गई। आग बुझाने में कामयाब न होने पर दमकल यूनिट को सूचना दी गई। एफएसओ बीएन पटेल के नेतृत्व में फायर कर्मियों ने आग पर काबू पाया। पटेल ने बताया कि टीम ने समय से पहुंचकर आग बुझा ली थी।

घायल बस यात्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती

घायल बस यात्री मेडिकल कॉलेज में भर्ती- फोटो : SHAHJAHANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed