फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doors of the historic Devi temple closed once again for six months

Shahjahanpur News: ऐतिहासिक देवी मंदिर के कपाट फिर छह माह के लिए बंद हुए

Fri, 23 Oct 2026 02:18 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 23 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Doors of the historic Devi temple closed once again for six months
कुर्रियाकलां स्थित देवी मंदिर में दर्शन करने पहुंचे श्रद्धालु। संवाद - फोटो : Samvad
कुर्रियाकलां। ऐतिहासिक देवी मंदिर में बृहस्पतिवार को सुबह से दोपहर तक बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने देवी के दर्शन किए। इसके बाद पुजारी गुरुदेव प्रसाद दीक्षित ने परिवार के सदस्यों के साथ विसर्जन पूजा की। मंत्रोच्चार के साथ देवी को स्थान छोड़ने की प्रार्थना कर मूर्तियों को वहां से हटाकर दूसरे स्थान पर सुरक्षित रखवा दिया गया। इसके बाद मंदिर के कपाट आगामी छह माह के लिए फिर बंद कर दिए गए।
विज्ञापन

पुजारी ने बताया कि छह माह बाद चैत्र नवरात्र के पारण पर दशमी तिथि को मंदिर के कपाट दोबारा खोले जाएंगे। मूर्तियों को हटाने के बाद भी उनके स्थान की नियमित पूजा-अर्चना होती रहेगी। मंदिर परिसर में तीसरे दिन भी भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कन्याओं को भोजन कराने के बाद विधायक अरविंद सिंह ने उन्हें दान-दक्षिणा दी।
विज्ञापन

तीसरे दिन डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह, पूर्व एमएलसी अमित यादव, भाजपा नेता राकेश मिश्र अनावा, विनीत मिश्र और सपा नेता नीरज मिश्रा ने भी देवी दर्शन किए।
भंडारे की व्यवस्था में अनुज दीक्षित, अनिल दीक्षित, राजन मिश्र, पुष्पेंद्र सिंह चौहान, राजेश्वर सिंह, सिद्धार्थ मिश्रा आदि का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed