फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Door to door garbage collection workers strike continues

Shahjahanpur News: डोर टू डोर कूड़ा कलेक्शन कर्मियों की हड़ताल जारी

Tue, 22 Aug 2023 10:46 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:46 PM IST
विज्ञापन
Door to door garbage collection workers strike continues
गांधी भवन में धरना व प्रदर्शन करते डोर-टू-डोर कूड़ा उठान कर्मचारी
वेतन का भुगतान न होने पर दिया धरना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। शहर में कूड़ा कलेक्शन में लगे कर्मचारियों की हड़ताल मंगलवार को भी जारी रही। कोई भी कर्मचारी घरों से कूड़ा लेने नहीं पहुंचा। इस दौरान कर्मचारियों ने गांधी भवन में एकत्र होकर धरना-प्रदर्शन भी किया।
डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन में लगे कर्मचारियों को दो महीने के वेतन का भुगतान नहीं हुआ है। जिसकी वजह से उनको परिवार चलाना मुश्किल हो गया है। परेशान कर्मचारी कई बार नगर आयुक्त से मिलकर भुगतान कराने की मांग कर चुके हैं, लेकिन इसका नतीजा नहीं निकला है। इसी मुद्दे को लेकर कर्मचारी सोमवार को हड़ताल पर चले गए जो मंगलवार को भी जारी रही।
विज्ञापन

इस दौरान गांधी भवन में हुई सभा में सफाई कर्मचारियों के नेता प्रदीप ने कहा कि वेतन का भुगतान न कर नगर निगम के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं। जब तक उनको वेतन नहीं मिल जाता हड़ताल जारी रहेगी। प्रदीप ने 23 अगस्त को खिरनीबाग जीआईसी खेल मैदान पर धरना प्रदर्शन करने की घोषणा की। धरना देने वालों में गोपी, रईस, रजत, आसिफ, संदीप, संजीव, विशाल, मुकुल, अमित आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed