फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Don't hesitate to take help of police when needed

किसी का व्यवहार असामान्य लगे को माता-पिता को जरूर बताएं

Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 27 May 2022 01:55 AM IST
विज्ञापन
Don't hesitate to take help of police when needed
तिलहर के राजकीय महाविद्यालय में पुलिस की पाठशाला में उपस्थित छात्र-छात्राएं। संवाद - फोटो : SHAHJAHANPUR
तिलहर। राजकीय महाविद्यालय में बृहस्पतिवार को सीओ अरविंद कुमार ने छात्र-छात्राओं से कहा कि उन्हें गुड टच और बैड टच के अंतर को समझने की जरूरत है। किसी का व्यवहार असामान्य महसूस होने पर माता-पिता या परिजन को जरूर बताएं। सीओ ने छात्र-छात्राओं से साइबर क्राइम के खिलाफ सचेत रहने की सलाह दी। जरूरत पर पुलिस की मदद लेने में न हिचकिचाएं।
विज्ञापन

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से आयोजित ‘पुलिस की पाठशाला’ कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार ने करीब 50 छात्र-छात्राओं को संबोधित किया। कहा कि अब अपराध का तरीका बदल रहा है। साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। किसी भी अनजान मोबाइल लिंक को क्लिक न करें। उन्होंने कहा कि सरकार ने महिला सशक्तीकरण अभियान चलाया है। छात्राएं हेल्पलाइन 1090 पर अपनी शिकायत दर्ज करा सकती हैं।
विज्ञापन

इस दौरान ट्रैफिक सब-इंस्पेक्टर विपुल प्रशांत त्यागी और हेड कांस्टेबल राकेश त्यागी ने छात्र-छात्राओं को सुरक्षा से संबंधित तमाम टिप्स दिए। विद्यालय के प्रोफेसर सरनपाल सिंह, डॉ. ऋतु शुक्ला, डॉ. शशिभूषण, डॉ. अनुपम सक्सेना, नरेश पाल, अंकिता कनौजिया आदि मौजूद रहे। प्रधानाचार्य शिवपूजन यादव ने आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये दिए टिप्स
-साइबर क्राइम मोबाइल लिंक से फैलता है, इससे सावधान रहें।
-मोबाइल में सुरक्षित ऐप का प्रयोग करें।
-किसी से ओटीपी साझा न करें।-रुपये कमाने के लालच में न पड़ें।
-छात्राएं गुड और बैड टच को समझें।
-पुलिस सहायता नंबर 1090 अथवा 112 पर तत्काल संपर्क करें।
साइबर क्राइम से सावधानी जरूरी
साइबर क्राइम तेजी से बढ़ा है। इसको लेकर सचेत रहूंगा। आसपास के लोगों को भी इसकी जानकारी दूंगा। -आशीष
एप का ही प्रयोग करेंगे
मोबाइल में ऐप का ही प्रयोग करना चाहिए। अनजान लिंक पर क्लिक करने से साइबर ठगी का शिकार हो सकते हैं। -विपिन मौर्य
गुड- बैड टच की समझ हो
बच्चों खासकर लड़कियों को गुड और बैड टच की समझ होनी चाहिए। बेझिझक परिजन को बताना चाहिए। -अनुष्का शर्मा
छिपाने से बढ़ती है बात
छात्राएं अपने साथ किसी गलत हरकत की जानकारी परिजन को देने से बचती हैं। ये गलत है। माता-पिता को सब कुछ बताना चाहिए। -प्रिया सक्सेना
हेल्पलाइन की जानकारी जरूरी
मुसीबत में फंसने पर हेल्पलाइन नंबर 112 और 1090 की मदद छात्राओं को लेनी चाहिए। इसे सभी को याद कर लेना चाहिए। -रिफा
पुलिस की मदद करें
समाज में बढ़ते अपराध को रोकने के लिए पुलिस की मदद करनी चाहिए। पुलिस हमारी मित्र होती है और संकट में काम आती है। -इंद्रेश

तिलहर के राजकीय महावर3द्यालय में पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार।

तिलहर के राजकीय महावर3द्यालय में पुलिस की पाठशाला को संबोधित करते पुलिस उपाधीक्षक अरविंद कुमार।- फोटो : SHAHJAHANPUR

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed