{"_id":"6712df45c18d8017f80e1774","slug":"dodram-in-tilhar-and-devendra-awasthi-in-puwaiyan-became-the-deputy-chairman-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1003-129515-2024-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: तिलहर में दोदराम और पुवायां में देवेंद्र अवस्थी बने उप सभापति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: तिलहर में दोदराम और पुवायां में देवेंद्र अवस्थी बने उप सभापति
विज्ञापन
किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां के उप सभापति बनने के बाद समर्थकों के साथ देवेंद्र अवस्थी। बीच में
तिलहर/पुवायां। सहकारी चीनी मिल समिति के उपसभापति चुनाव में पुवायां से देवेंद्र अवस्थी और तिलहर से दोदराम कुशवाहा निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए। भाजपा नेताओं व समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर विजयी प्रत्याशियों का स्वागत किया और मिठाई बांटी।
तिलहर की किसान सहकारी चीनी मिल समिति में उप सभापति के पद पर एकल नामांकन होने के कारण वरिष्ठ अधिवक्ता व भाजपा नेता दोदराम कुशवाहा शुक्रवार को निर्विरोध विजयी घोषित कर दिया गया। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम जीत सिंह राय ने उन्हें जीत का प्रमाण पत्र दिया। समिति के 11 डायरेक्टर पदों के लिए सभी उम्मीदवार पहले ही निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए जा चुके थे।
इन्हीं 11 डायरेक्टर में से उप सभापति के लिए भाजपा समर्थित दोदराम ने शुक्रवार को डीसीबी के अध्यक्ष डीपीएस राठौर, विधायक वीर विक्रम सिंह व अरविंद सिंह, भाजपा के जिला अध्यक्ष केसी मिश्रा आदि के साथ अपना नामांकन पत्र निर्वाचन अधिकारी के समक्ष जमा किया।
विज्ञापन
अंतिम समय दो बजे तक अन्य कोई नामांकन पत्र दाखिल न होने पर निर्वाचन अधिकारी ने दोदराम को समिति का उपसभापति घोषित कर दिया। इस दौरान मिल समिति के पूर्व उप सभापति सुरेश पाल सिंह, खुदागंज के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंह, विकास सक्सेना, अहमद शेर खान, आशुतोष सिंह आदि मौजूद रहे।
वहीं, पुवायां की किसान सहकारी चीनी मिल के संचालक मंडल के चुनाव के बाद शुक्रवार को भाजपा नेता देवेंद्र अवस्थी को निर्विरोध उप सभापति चुन लिया गया। वह पहले भी उपसभापति रह चुके हैं। 17 अक्तूबर को किसान सहकारी चीनी मिल पुवायां की प्रबंध समिति के संचालक मंडल के लिए हुए चुनाव में सभी 11 संचालक निर्विरोध निर्वाचित घोषित किए गए थे।
शुक्रवार को देवेंद्र अवस्थी का एकल नामांकन होने के चलते उनको निर्विरोध निर्वाचित घोषित कर प्रमाणपत्र सौंपा गया। देवेंद्र अवस्थी के समर्थकों ने आतिशबाजी छोड़कर और मिष्ठान वितरित कर खुशी जताई।