फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Dodrajpur Ramlila fair resumes after dispute resolved through mutual consent

Shahjahanpur News: आपसी सहमति से विवाद सुलझने पर दोदराजपुर रामलीला मेला फिर से शुरू

Thu, 30 Oct 2025 01:25 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
Dodrajpur Ramlila fair resumes after dispute resolved through mutual consent
तिलहर में मेला कमेटी को सहयोग रा​शि का चेक देते नगर पालिका के सभासद। संवाद
तिलहर। मोहल्ला दोदराजपुर की ऐतिहासिक रामलीला में डांस पार्टी को लेकर पैदा हुआ विवाद दोनों पक्षों की आपसी सहमति से सुलझने के साथ बुधवार से मेला फिर से शुरू हो गया। समझौते की शर्त के अनुसार, अब मेले में डांस पार्टियां संचालित नहीं होंगी। इस बीच विरोध करने वाले नगरपालिका परिषद के सभासदों ने मेला कमेटी को 11-11 हजार रुपये की सहयोग राशि के चेक भी भेंट किए।
विज्ञापन

गत रविवार को दोदराजपुर की रामलीला में धनुष यज्ञ के मंचन के बाद भगवान श्रीराम की बरात निकाली गई थी। श्रीराम बरात निकलने के बाद सभासद अभिषेक सिंह, संदीप रस्तोगी, दिलीप सक्सेना, अमित लोधी आदि सभासदों ने मेले में लगी डांस पार्टी में नर्तकियों के अश्लील नृत्य का विरोध करते हुए उच्चाधिकारियों से शिकायत की थी।
विज्ञापन

शिकायत के बाद प्रशासन ने डांस पार्टियों पर रोक लगा दी थी। इससे नाराज होकर मेला कमेटी के अध्यक्ष हितेश गुप्ता रिंकू और आयोजक सोनू खन्ना ने मेला अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया था। मेले के आयोजक मंडल का कहना था कि जिले के अन्य रामलीला मेलों की तरह इस मेले में भी डांस पार्टी लगाई गईं। उनसे होने वाली आय से ही मेले के खर्च पूरे किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आयोजकों ने डांस पार्टियों में अश्लील नृत्य के आरोप को खारिज किया था। मेला स्थगित होने से क्षेत्र के लोगों में नाराजगी फैल गई और रामलीला दोबारा प्रारंभ कराने के प्रयास शुरू हुए। बुधवार को दोनों पक्षों के बीच बातचीत हुई, जिसमें आपसी सहमति से बिना डांस पार्टियों के मेला और रामलीला संचालन का निर्णय किया गया।

मेला खर्च के लिए सभासद अभिषेक सिंह, सत्येंद्र सिंह सुशील, संदीप रस्तोगी, दिलीप सक्सेना और आकाश सिंह ने 11-11 हजार रुपये का योगदान भी दिया। इस दौरान व्यापार मंडल के अध्यक्ष सौरभ गुप्ता, अकरम पाला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed