फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Doctor filed a complaint against the couple who accused him of indecency

Shahjahanpur News: अभद्रता का आरोप लगाने वाले दंपती के खिलाफ डॉक्टर ने दी तहरीर

Fri, 30 Aug 2024 05:25 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Fri, 30 Aug 2024 05:25 AM IST
विज्ञापन
Doctor filed a complaint against the couple who accused him of indecency

विज्ञापन
शाहजहांपुर। क्लीनिक में महिला द्वारा गंभीर आरोप लगाने के मामले में डॉक्टर ने बृहस्पतिवार को चौक कोतवाली में तहरीर दी है। डॉक्टर ने सीसीटीवी फुटेज भी उपलब्ध कराई है। वहीं दूसरी ओर आईएमए ने डाॅक्टरों की सुरक्षा की मांग उठाई है।
27 अगस्त की रात पुवायां निवासी महिला अपने पति के साथ कच्चा कटरा स्थित डॉ. रिजवान की क्लीनिक पर दवा लेने आई थी। उसने डॉक्टर पर अभद्रता करने समेत गंभीर आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। दंपती ने डॉक्टर के खिलाफ एसपी को प्रार्थना पत्र भी दिया था। मामले में डॉ. रिजवान ने थाने में तहरीर देने के साथ वीडियो फुटेज भी उपलब्ध कराई।
विज्ञापन

बताया कि केबिन में महिला स्टाफ द्वारा परीक्षण किया गया था। वह केबिन के अंदर तक नहीं गए। रोगी और उसका पति पर्चा लेकर चले गए थे। आधे घंटे के बाद वापस आए दंपती ने अभद्रता करते हुए उगाही की नीयत से गाली-गलौज की। उन्होंने खुद को खतरा भी बताया। दूसरी ओर आईएमए के जिलाध्यक्ष डॉ. विजय पाठक और सचिव डॉ. गौरव मिश्रा ने थाने में तहरीर देकर बताया कि डॉ. रिजवान को जान से मारने की धमकी दी गई है। चिकित्सक को सुरक्षा प्रदान की जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed