फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   docters day

डॉक्टर्स डे पर चिकित्सकों का सम्मान

Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sat, 03 Jul 2021 12:00 AM IST
विज्ञापन
docters day
शाहजहांपुर। डॉक्टर्स डे के अवसर पर योग विज्ञान संस्थान की जिला इकाई की ओर से डॉ. एके श्रीवास्तव, डॉ. सोमशेखर दीक्षित, डॉ.पुनीत टंडन और डॉ.राजेन्द्र कुशवाहा को उनकी चिकित्सा के प्रति उत्कृष्ट सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सीतापुर नेत्र चिकित्सालय के प्रांगण में प्रात:काल योग साधना के पश्चात हुए सम्मान समारोह में डॉ. एके श्रीवास्तव ने कहा कि स्वस्थ रहने के लिए व्यक्ति को अपनी दिनचर्या और आहार की ओर विशेष ध्यान देना चाहिए। डॉ.सोमशेखर दीक्षित ने कहा कि कोरोना के दौरान चिकित्सकों ने अपनी जान की परवाह न करते हुए रोगियों के लिए अपनी ओर से यथासंभव प्रयास किए। डॉ.पुनीत टंडन ने कहा कि कोरोना के दौरान योग ने न सिर्फ लोगों को स्वस्थ रखा बल्कि तनावमुक्त रखते हुए सकारात्मकता का भी संचार किया। संस्थान के जिला प्रधान डॉ. अवधेशमणि त्रिपाठी ने कहा कि डॉक्टर्स डे पर सभी चिकित्सकों को यह संकल्प लेना चाहिए कि वे एक योगी की तरह नि:स्वार्थ भाव से मानव कल्याण के लिए कार्य करें।
विज्ञापन

योग साधकों द्वारा चारों चिकित्सकों को अंगवस्त्र पहनाकर और उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान जिला मंत्री डॉ. इन्दू अजनबी, डॉ.अवनीश मिश्रा, ज्योति गुप्ता, राजीव गुप्ता, जीसी मिश्रा, पद्मा गुप्ता, विपिन रस्तोगी, तेजवीर गुप्ता, जवाहर लाल, शिल्पी गुप्ता, रचना चांदना, विनोद कुमार सिंह, सौरभ गोयल, मिथिलेश त्यागी आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
अधिवक्ताओं ने डॉक्टरों को किया सम्मानित
शाहजहांपुर। जजी कचहरी के राजीव सभागार में सेंट्रल बार एसोसिएशन की तरफ से बृहस्पतिवार को एक बैठक की गई। इसमें डॉ. सोमशेखर दीक्षित, डॉ. शुभा दीक्षित और डॉ.अभिषेक दीक्षित को सम्मानित किया गया। बैठक के दौरान अध्यक्ष अनंत कुमार सिंह ने कहा कि सेंट्रल बार एसोसिएशन अधिवक्ताओं के कल्याण के लिए निरन्तर रचनात्मक कार्यों का आयोजन करती रहती है। राजीव सभागार में डॉ. शेखर ने स्वास्थ्य शिविर लगाकर अधिवक्ताओं का निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस दौरान सम्मानित होने वाले डॉक्टरों ने बार एसोसिएशन का आभार जताया। बैठक में सत्यभान सिंह भदौरिया, संजय सिंह तोमर, इमरान खां, राजीव सिंह चौहान आदि अधिवक्ता मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed