फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   " Do not go Saiyan nor brother '

‘न सैंया चले और न ही देवर’

Thu, 26 Mar 2015 11:23 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Thu, 26 Mar 2015 11:23 PM IST
विज्ञापन
" Do not go Saiyan nor brother '
क्रिकेट विश्वकप शुरू होने के बाद जैसे-जैसे टीम इंडिया जीत-दर-जीत हासिल करती जा रही थी, वैसे-वैसे सोशल साइट्स पर भी टीम का अलग-अलग अंदाज में उत्साहवर्धन किया जा रहा था। इसका खेल प्रेमी खूब आनंद ले रहे थे। खासतौर श्रीलंका और बांग्लादेश की पराजय के बाद सोशल साइट्स ने गजब की चुटकुलेबाजी कर लोगों का दिल जीता।
विज्ञापन

सेमीफाइनल मुकाबला शुरू होने से एक दिन पहले सोशल मीडिया का एक जुमला सर्वाधिक चर्चा में रहा। इसमें विराट कोहली और उनकी प्रेयसी अनुष्का शर्मा के बारे में लिखा गया- ‘आस्ट्रेलिया को दिखाएगी इंडिया तेवर, जब धो-धोकर पीटेंगे अनुष्का के दस देवर’। आज जब इंडिया हार गई तो सोशल मीडिया के तेवर भी बदल गए। आज की वानगी-अनुष्का कहती हैं ‘चीकू (कोहली) जल्दी आउट होकर आ जाना, शॉपिंग करने चलेंगे, अन्य खिलाड़ी: मैं भी चलूंगा-मैं भी चलृूंगा’। एक में व्यंग्य देखिए-कोहली पास बैठे धोनी से कह रहे हैं कि ‘भाई: ये जो बॉलर इतने रन लुटा रहे हैं, इनसे पूछना जरा, इतने रन बनाएगा कौन, धोनी: तू बनाएगा और कौन’।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को जब टीम इंडिया की शिकस्त हुई तो सर्वाधिक चर्चा में सोशल साइट्स पर यह व्यंग्य रहा। ‘अनुष्का भौजी की उपस्थिति ने ढीले कर दिए तेवर-न सैंया चले और न ही देवर’। एक ने तो मैच के दौरान साईं बाबा को याद करते हुए कहा कि ‘बाबा यह मैच जितवा दो, साईं बाबा: बच्चा मैच सिडनी में हो रहा है शिरडी में नहीं’ इस तरह सोशल साइट्स का लोगों ने जमकर मजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed