{"_id":"b8c15c2bdee816f41d30ec218ba0271e","slug":"dnbgon-dnpron-forced-the-soil-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दंबगों ने डंपरों से जबरन उतारवाई मिट्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दंबगों ने डंपरों से जबरन उतारवाई मिट्टी
शाहजहांपुर।
Updated Sun, 24 Jan 2016 07:55 PM IST
विज्ञापन
चार दंबगों ने शस्त्रों के बल पर कंपनी के डंपरों से जबरन मिट्टी उतरवा ली। जब मुनीम ने विरोध किया तो उसको लाठी-डंडों से पीटा और जमकर फायरिंग की। चुटैल हालत में पुलिस ने उसको जिला अस्पताल भेजा है। इस मामले में चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई है।
विज्ञापन
हाईवे विस्तारीकरण के निर्माण में लगी एक कंपनी के डंपर मिट्टी खनन के काम में लगी हैं, जिसमें बलराज सिंह निवासी उचौलिया थाना पसगवां बतौर मुनीम कार्यरत है। बलराज सिंह ने पुलिस को बताया कि उसकी कंपनी के चार डंपरों को दमदौर थाना रोजा के मुक्खा सिंह, करतार सिंह, बलजिंदर सिंह व एक अन्य व्यक्ति ने शनिवार की रात उसके डंपरों की मिट्टी जबरन उतरवा ली थी।
विज्ञापन
सूचना पर जब बलराज सिंह मौके पर गया उसने अपने डंपरों की मिट्टी उतरवाने का विरोध किया, तभी चारों आरोपियों ने उसको लोहे की राड डंडों से मारना पीटना शुरू कर दिया। आरोप है कि आरोपियों ने दहशत फैलाने के उद्देश्य से जमकर फायरिंग भी की तथा कंपनी को डम्परों को जबरन रोके रखा है।
विज्ञापन
घायल बलजिंदर सिंह किसी तरह से जान बचाकर थाना रोजा पहुंचा और पुलिस को घटना से अवगत कराया। मौके पर पुलिस गई और आरोपियों के चंगुल से कंपनी के डंपरों को मुक्त कराया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने चार लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर घायल को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। इस मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में लिया है।