फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM sent senior agriculture assistant surrounded by allegations to Jalalabad

Shahjahanpur News: आरोपों में घिरे कृषि वरिष्ठ सहायक काे डीएम ने जलालाबाद भेजा

Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 03 Apr 2025 11:15 PM IST
विज्ञापन
DM sent senior agriculture assistant surrounded by allegations to Jalalabad
शाहजहांपुर। खाद की अपनी कंपनी चलाने समेत अन्य आरोपों में घिरे कृषि विभाग कार्यालय में तैनात वरिष्ठ सहायक पंकज कुमार सिंह का डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने पटल बदलकर जलालाबाद उप संभाग कर दिया है। उनकी जगह पर लेखाकार शरदवीर को समस्त प्रभार दिया गया है। मामले में एडीएम एफआर अरविंद कुमार की अध्यक्षता में टीम गठित कर जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

जिला कृषि कार्यालय में करीब 17 वर्ष से तैनात वरिष्ठ सहायक पंकज कुमार सिंह पर आरोप लगे हैं कि उन्होंने अपनी खाद की कंपनी खोल ली थी। इसके अलावा डीएम के पास लगातार उनकी शिकायत जा रहीं थीं। इस मामले को संज्ञान में लेते हुए डीएम ने वरिष्ठ सहायक को तत्काल प्रभाव से जलालाबाद के उपसंभाग कार्यालय में भेज दिया है।
विज्ञापन

उनको प्रभार लेखाकार शरदवीर को दिया है। डीएम ने लगे आरोपों की जांच करने के लिए एडीएम एफआर अरविंद कुमार के नेतृत्व में उप कृषि निदेशक धीरेंद्र सिंह और पीडी डीआरडीए अवधेश राम की टीम गठित करके जांच के निर्देश दिए हैं। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि आरोपों के आधार पर वरिष्ठ सहायक का पटल बदलकर जलालाबाद भेज दिया गया है। जांच टीम की रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed