फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM's complaint heard 21 Cases Niptwaa

डीएम ने सुनीं फरियाद 21 मामले निपटवाए

Tue, 02 Jun 2015 11:45 PM IST
शाहजहांपुर
शाहजहांपुर Updated Tue, 02 Jun 2015 11:45 PM IST
विज्ञापन
DM's complaint heard 21 Cases Niptwaa
सदर तहसील में मंगलवार को विभिन्न विभागों के अफसर मौजूद रहे। मौका था डीएम शुभ्रा सक्सेना की अध्यक्षता में तहसील दिवस का। डीएम ने तमाम फरियादियों की विभिन्न विभागों से संबंधित दिक्कतों को सुना। उन्होंने 21 प्रकरण का तत्काल निस्तारण कराया।
विज्ञापन

सदर तहसील सभागार में डीएम की मौजूदगी के कारण सभी विभागों के प्रमुख अधिकारी भी सुबह दस से दोपहर दो बजे तक फरियादियों के प्रति जवाबदेही को मौजूद रहे। इस दौरान शहर और ग्रामीण क्षेत्र से आए लोगों की 242 शिकायतें प्राप्त हुईं। इनमें राजस्व, जमीन विवाद, बिजली, सिंचाई आदि से संबंधित शिकायतों की अधिकता रही। निस्तारण से शेष बचे सभी मामले डीएम ने संबंधित अधिकारियों को इस हिदायत के साथ सुपुर्द किए कि दो सप्ताह के अंदर उनका निपटारा हो जाना चाहिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि समस्याओं और शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण करने के लिए दो सप्ताह का समय पर्याप्त है। उन्होंने तहसील दिवस के लंबित मामलों के निस्तारण में ढिलाई बरतने वाले अफसरों को सभी पुराने मामले दो दिन में हल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने जमीन संबंधी विवादों और बिजली से संबंधित प्रकरणों का निस्तारण करने के लिए अफसरों को पुलिस के साथ मौके पर जाने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिजली संबंधी 17 शिकायतों का अनुश्रवण करते हुए डीएम ने इस बात पर नाराजगी जताई कि बिजली फाल्ट और ट्रांसफार्मर की खराबियां दूर करने में समय सीमा का पालन नहीं किया जा रहा। उन्होंने कहा कि बिजली के लोकल फाल्ट तत्काल ठीक करने के साथ खराब ट्रांसफार्मर निर्धारित अवधि के अंदर बदले जाएं। फरियादियों की सुनवाई को एसपी बबलू कुमार, एडीएम वित्त एवं राजस्व पीके श्रीवास्तव, प्रभारी सीडीओ पीपी त्रिपाठी, सीएमओ डॉ. जेएल गौतम, एएसपी सिटी राजेश कुमार, एसडीएम सदर आदित्य प्रकाश श्रीवास्तव, सीओ सिटी डॉ. गोपाल कृष्ण यादव आदि अधिकारी मौजूद रहे।

तीन शिकायतों का हुआ निस्तारण
जलालाबाद। तहसीलदार ओमकारनाथ वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुए तहसील दिवस में 127 शिकायतें दर्ज की गईं। इनमें से मात्र तीन ही मौके पर निस्तारित हो सकी जबकि शेष शिकायतों को अविलंब निस्तारण के निर्देश के साथ संबंधित विभागीय अधिकारियों को सौंप दिया गया। इस मौके पर सीओ आदेश कुमार त्यागी, नायब तहसीलदार ज्ञानेंद्र यादव, बीडीओ मुनीम लाल आदि मौजूद रहे।


48 में 22 शिकायतों का निस्तारण
तिलहर। तहसील दिवस में मंगलवार को कुल 48 फरियादी पहुंचे, जिनमें से 22 के प्रकरण को मौके पर ही निस्तारित कर दिया गया। इस दौरान एसडीएम वंदना त्रिवेदी, बीडीओ बाबूराम वर्मा, जेई हाईडिल अरूण यादव, तहसीलदार लालताप्रसाद तिवारी, प्रभारी कोतवाल आशीष शुक्ला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed