फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM reprimanded for lack of paddy purchase

धान खरीद में खामियां मिलने पर डीएम ने लगाई कड़ी फटकार

Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Sun, 08 Nov 2020 12:22 AM IST
विज्ञापन
DM reprimanded for lack of paddy purchase
पुवायां/बंडा। जिलाधिकारी इंद्र विक्रम सिंह ने शनिवार को पुवायां और बंडा मंडी समिति में लगे सेंटरों को चेक किया। पुवायां में खरीद में खामियां मिलने पर एक सेंटर प्रभारी को हटाने और पीसीयू के जिला प्रबंधक को सेंट पर रहकर तौल कराने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम शनिवार दोपहर पुवायां मंडी में लगे पीसीयू के बालाजी आदर्श कृषि विपणन सहकारी समिति लिमिटेड गौंटिया इकघरा पर पहुंचे। यहां केंद्र प्रभारी रहेंद्र सिंह से डीएम ने टोकन रजिस्टर मांगा। टोकन रजिस्टर पर किसानों के नाम लिखे मिले, लेकिन किसानों के पते और तौल किस दिन होगी यह दर्ज नहीं मिला। इस पर डीएम ने सेंटर प्रभारी सहित कई अधिकारियों को फटकार लगाते हुए कहा कि एसडीएम रोजाना मंडी में आकर धान खरीद के लिए नंबर लगवाने का दावा करते हैं, लेकिन स्थित यह है कि टोकन रजिस्टर तक सही नहीं बना है। डीएम ने कहा कि टोकन रजिस्टर में किसानों के नाम, पता, मोबाइल नंबर दर्ज होने चाहिए और किसान को पता होना चाहिए कि उसका धान किस दिन तौला जाएगा, जिससे किसान बेवजह धान लेकर सेंटर पर न पड़ा रहे। टोकन रजिस्टर में 27 अक्तूबर के स्थान पर 27 नवंबर की तौल लिखी मिलने पर भी डीएम ने प्रभारी को फटकारा और सेंटर प्रभारी को हटाकर पीसीसू के जिला प्रबंधक को सेंटर पर आकर तौल कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि सेंटर पर लेखपाल भी रहेंगे और रजिस्टर में सूचना दर्ज करेंगे। इस सेंटर पर तौल भी बंद थी। डीएम ने तौल शुरू कराई।
विज्ञापन

इसके बाद डीएम ने खाद्य एवं रसद विभाग के शिवा उपभोक्ता सहकारी समिति लिमिटेड पर निरीक्षण किया। यहां केंद्र प्रभारी अवकाश पर मिले। मौजूद सहायक टोकन रजिस्टर नहीं दिखा सके। खाद्य एवं रसद विभाग प्रथम के सेंटर टोकन रजिस्टर मिला। यहां रजिस्टर में दर्ज किसानों के नाम में डीएम ने गांव भरसंडा के रामकुमार से बात की और उनसे धान बेचने के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुवायां के बाद डीएम बंडा मंडी पहुंचे और सेंटरों का जायजा लिया। डीएम ने सेंटरों पर मौजूद किसानों से धान तौल के बारे में जानकारी ली। गांव रसूलपुर गढ़िया निवासी लालाराम ने बताया कि वह 30 अक्तूबर को धान लेकर मंडी आए थे, तोल नहीं हुई है। डीएम ने केंद्र प्रभारी को फटकार लगाते हुए किसान को टोकन के हिसाब से धान तोलने के लिए सेंटर पर बुलाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के दौरान एसपी एस. आनंद, एसडीएम दशरथ कुमार, सीओ नवनीत कुमार नायक, नायब तहसीलदार भानुप्रताप सिंह, मंडी सचिव शैलेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
मास्क न लगाने पर किसान पर 50 रुपये का जुर्माना
बंडा। खाद्य रसद विभाग बंडा प्रथम के निरीक्षण के दौरान वहां धान तुला रहे गांव नवदिया जिगनगरा निवासी किसान जोगा सिंह को मास्क नहीं लगाने पर 50 का जुर्माना लगाया और जुर्माने की राशि एक श्रमिक को दिलवाई। डीएम ने कहा कि कोरोना का खतरा अभी टला नहीं है, ऐसे में कोई बिना मास्क के न घूमे।
प्रधान के घर लगा दिया धान क्रय केंद्र, किसानों ने शिकायत
खुटार। नेफेड के गांव हरीपुर के नाम से एलाट सेंटर को प्रधान के घर लगा दिया गया है। सेंटर पर मनमर्जी कर खास लोगों का धान तौला जा रहा है। तमाम किसानों ने इसकी शिकायत डीएम से करते हुए जांच और कार्रवाई की मांग की है। गांव केसरपुर माफी के अमरीश कुमार, टिंकू मिश्रा, माईकल त्रिवेदी, कस्तूरी शर्मा, गुरमेल सिंह, बघेल सिंह सहित तमाम किसानों ने जिला अधिकारी सहित तमाम अधिकारियों को पत्र भेजकर बताया कि नियमानुसार क्रय केंद्र को सार्वजनिक स्थान पर लगाना चाहिए था, लेकिन इसे प्रधान के घर लगा दिया गया है। काफी समय तक किसानों को सेंटर की जानकारी ही नहीं हो सकी। पता चलने पर धान लेकर जाने पर प्रभारी उनका धान नहीं तौल रहे हैं। गांव केसरपुर माफी के अमरीश कुमार ने बताया कि वह आठ दिन से धान लेकर पड़े हैं, लेकिन प्रभारी धान की तोल नहीं कर टालमटोल कर रहे हैं। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह और ब्लाक अध्यक्ष रामशंकर मिश्रा ने कहा कि सेंटर को प्रधान के यहां लगाए जाने के मामले में अधिकारियों से कहा गया है। कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन किया जाएगा। केंद्र प्रभारी अनुज सिंह ने बताया कि अगर कहीं सार्वजनिक स्थान की व्यवस्था होती है तो सेंटर का स्थान बदला जाएगा।

सेंटर प्रधान के यहां लगाया गया है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी। सेंटर को सार्वजनिक स्थान पर होना चाहिए, जिससे किसानों को धान बेचने में परेशानी न हो सके।
- दशरथ कुमार, एसडीएम पुवायां
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed