फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM not satisfied with the statistics of tuberculosis, expressed displeasure

Shahjahanpur News: क्षय रोग के आंकड़ों से संतुष्ट नहीं हुए डीएम, नाराजगी जताई

Tue, 22 Aug 2023 10:49 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 22 Aug 2023 10:49 PM IST
विज्ञापन
DM not satisfied with the statistics of tuberculosis, expressed displeasure
जिला क्षय रोग फोरम की बैठक को सम्बो​धित करते डीएम उमेश प्रताप सिंह।
जांच के लिए बनाए गए लक्षित समूह को त्रुटिपूर्ण माना, सुधार के निर्देश
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी
शाहजहांपुर। जिला क्षय रोग फोरम की बैठक कलक्ट्रेट सभागार में डीएम उमेश प्रताप सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें आशाओं से गांवों में सर्वेक्षण कराने पर जोर दिया गया। इस दौरान क्षय रोग के आंकड़ों से वह संतुष्ट नहीं दिखे।
उन्होंने कहा कि पॉजिटिव पाए गए लोगों का प्रतिशत बहुत कम है। इससे प्रतीत होता है कि जांच के लिए बनाया लक्षित समूह त्रुटिपूर्ण है। इसमें सुधार की जरूरत है।
विज्ञापन

डीएम ने संबंधित अधिकारियों को जिले के दूरस्थ क्षेत्रों मिर्जापुर, कलान, खुटार व बंडा में पहुंच बढ़ाने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि आशाओं से सर्वे कराकर संदिग्ध लोगों की जांच कराएं। उन्होंने टीबी मुक्त पंचायत की सराहना करते हुए निर्देश दिए कि हर माह टीबी खोजी अभियान चलाया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

विद्यालयों में प्रमुखता से टीमें भेजकर जांच कराई जाए। भारत को टीबी मुक्त बनाने का लक्ष्य प्राप्त करने में एनजीओ की भी महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे पहले जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. एसपी गंगवार ने निश्चय पोर्टल की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि एक जनवरी 2023 से अब तक कुल 21398 जांचें कराई गईं। इनमें से लगभग 1600 लोग पॉजिटिव पाए गए। बैठक में जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ. पीपी श्रीवास्तव, हुदा जेहरा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed