फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   DM inspection

अजीजगंज-ककरा के बीच निर्माणाधीन पुल नवंबर तक बनाने के निर्देश

Thu, 23 Sep 2021 02:12 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 02:12 AM IST
विज्ञापन
DM inspection
शाहजहांपुर के अजीजगंज-ककरा सम्र्पक माग हेतु निर्माणाधीन सेतु का निर्माण कार्य का निरीक्षण करते - फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को एसपी एस. आनंद के साथ अजीजगंज-ककरा संपर्क मार्ग के लिए गर्रा नदी पर बनाए जा रहे पुल और आसपास हो रहे अन्य निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को नवंबर माह तक पुल का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि पुल समेत जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। मौके पर कर्मचारी भी कार्य करते मिले। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण कार्य में नई शटरिंग का प्रयोग किया जाए। उन्होंने ऑटो लेवल मशीन के माध्यम से पुल का लेवल और दोनों किनारों के बीच की दूरी जांची। बाद में उन्होंने बोट के माध्यम से नदी के पार जाकर अजीजगंज में रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

रोड की सतह पर कई जगह किनारे की मिट्टी बारिश में कटी पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने ककरा में निर्माणाधीन अतिथि गृह भवन का जायजा लिया। उन्होंने गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed