{"_id":"614b8c9e8ebc3e046034e911","slug":"dm-inspection-shahjahanpur-news-bly460533589","type":"story","status":"publish","title_hn":"अजीजगंज-ककरा के बीच निर्माणाधीन पुल नवंबर तक बनाने के निर्देश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अजीजगंज-ककरा के बीच निर्माणाधीन पुल नवंबर तक बनाने के निर्देश
विज्ञापन
शाहजहांपुर के अजीजगंज-ककरा सम्र्पक माग हेतु निर्माणाधीन सेतु का निर्माण कार्य का निरीक्षण करते
- फोटो : SHAHJAHANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहजहांपुर। डीएम इंद्र विक्रम सिंह ने बुधवार को एसपी एस. आनंद के साथ अजीजगंज-ककरा संपर्क मार्ग के लिए गर्रा नदी पर बनाए जा रहे पुल और आसपास हो रहे अन्य निर्माण कार्यों का आकस्मिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यदायी संस्था के अधिकारियों को नवंबर माह तक पुल का निर्माण कार्य हर हाल में पूरा करने के निर्देश दिए।
डीएम ने कहा कि पुल समेत जो भी निर्माण कार्य कराए जा रहे हैं, उनकी गुणवत्ता बेहतर होनी चाहिए। मौके पर कर्मचारी भी कार्य करते मिले। उन्होंने कहा कि पुल के निर्माण कार्य में नई शटरिंग का प्रयोग किया जाए। उन्होंने ऑटो लेवल मशीन के माध्यम से पुल का लेवल और दोनों किनारों के बीच की दूरी जांची। बाद में उन्होंने बोट के माध्यम से नदी के पार जाकर अजीजगंज में रोड के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया।
रोड की सतह पर कई जगह किनारे की मिट्टी बारिश में कटी पाए जाने पर लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। डीएम ने ककरा में निर्माणाधीन अतिथि गृह भवन का जायजा लिया। उन्होंने गेस्ट हाउस का निर्माण कार्य जल्द पूरा करने के निर्देश दिए है।