{"_id":"61f92e3a5284a9091e7347e2","slug":"dm-expressed-displeasure-over-the-negligence-in-vaccination-shahjahanpur-news-bly474142649","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में हीलाहवाली पर डीएम ने जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में हीलाहवाली पर डीएम ने जताई नाराजगी
विज्ञापन
राजकीय इंटर कालेज में टीका करण शिविर का निरीक्षण करते जिलाधिकारी उमेश प्रताप सिंह । संवाद
- फोटो : SHAHJAHANPUR
शाहजहांपुर। 15 से 18 वर्ष के बच्चों का शत- प्रतिशत टीकाकरण हो, इसके लिए विद्यालय में टीम भेजकर बच्चों को जागरूक किया जाए। इस कार्य में शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। यह बात सोमवार को डीएम उमेश प्रताप सिंह ने कोविड टीकाकरण के लिए राजकीय इंटर कॉलेज में लगाए गए मेगा कैम्प के निरीक्षण के दौरान कही।
राजकीय इंटर कॉलेज में बच्चो के वैक्सीनेशन के लिए कम उपस्थिति देखकर जिला विद्यालय निरीक्षक से जिलाधिकारी ने बात की तथा संबंधित प्रधानाचार्य को तलब कर आगामी कैंप में बच्चों की शत-प्रतिशत उपस्थिति को लेकर कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। डीएम ने निरीक्षण में पाया कि मेगा कैम्प में मात्र सात बच्चों का ही टीकाकरण हुआ है।
इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि जिला विद्यालय निरीक्षक द्वारा टीम भेजकर बच्चों के अभिावकों से बात कर उनका टीकाकरण करवाना सुनिश्चित करें। इसके बाद जिलाधिकारी ने एबी रिच विद्यालय में किए जा रहे वैक्सीनेशन का भी निरीक्षण किया तथा बच्चों की अधिक संख्या देख कर कहा कि बच्चे देश का भविष्य है। इनका टीकाकरण जिला व राष्ट्र को कोविड महामारी से लड़ने में आगे ले जाएगा।