फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diwali is near, even waiting list tickets are no longer available in trains, now roadways buses are the only option.

Shahjahanpur News: दिवाली करीब, ट्रेनों में वेटिंग तक के टिकट मिलना बंद, अब रोडवेज की बसें ही सहारा

Wed, 15 Oct 2025 11:58 PM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Wed, 15 Oct 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
Diwali is near, even waiting list tickets are no longer available in trains, now roadways buses are the only option.
शाहजहांपुर में रेलवे स्टेशन पर बरेली-बनारस एक्सप्रेस में चढ़ने को लेकर होती नोकझोंक। संवाद
शाहजहांपुर। दीपावली नजदीक आने के साथ ही ट्रेनों में कंफर्म सीट मिलने की उम्मीद खत्म हो गई है। काउंटर से या फिर ऑनलाइन वेटिंग टिकट भी मिलना बंद हो गए हैं। 28 अक्तूबर तक अप और डाउन लाइन में आरक्षित सीट मिलना मुश्किल है। वहीं रेलवे ने 34 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया है, इससे कुछ राहत संभव है। अन्यथा की स्थिति में लोगों को घर आने-जाने के लिए रोडवेज की बसें ही सहारा बनेंगी।
विज्ञापन

20 अक्तूबर को दीपावली के मद्देनजर लोगों ने दो महीने पहले ही बुकिंग करा ली थी। सीट आरक्षित होने के साथ ही वेटिंग के टिकट भी जारी किए गए थे, लेकिन अब ट्रेनों में सीट मिलना ही मुश्किल है। दीपावली से एक दिन पहले तक शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, सत्याग्रह एक्सप्रेस, लखनऊ-दिल्ली एसी एक्सप्रेस, अवध आसाम की सभी श्रेणियों में सीटें फुल हैं। इन ट्रेनों में कोई बुकिंग नहीं मिल रही है।
विज्ञापन

इसी तरह पद्मावत एक्सप्रेस, छपरा दिल्ली एक्सप्रेस, अयोध्या एक्सप्रेस में वेटिंग चल रही है। 20 अक्तूबर को दीपावली के दिन अधिकतर ट्रेनों में लंबी वेटिंग है। 28 अक्तूबर को शाहजहांपुर से दिल्ली जाने वाली लखनऊ मेल, सत्याग्रह एक्सप्रेस, पोरबंदर एक्सप्रेस, अवध आसाम, अयोध्या एक्सप्रेस, श्रमजीवी एक्सप्रेस जैसी ट्रेनों में बुकिंग खत्म कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसी तरह डाउन लाइन पर दिल्ली से शाहजहांपुर आने वाली ट्रेनों की स्थिति भी काफी खराब है। इस रूट पर 18 अक्तूबर को प्रमुख ट्रेनाें में टिकट कंफर्म नहीं हो रहे हैं। रेलवे के अफसरों के अनुसार, ट्रेनों की अधिकतर श्रेणियाें में सीट खाली नहीं है। ऐसे में स्पेशल ट्रेनों को चलाकर राहत दी गई है।

जनरल बोगियाें में प्रवेश करना होगा मुश्किल
त्योहार के नजदीक आने के साथ ही भीड़ बढ़ने लगेगी। आरक्षण खत्म होने से जनरल बोगी ही विकल्प बचता है, लेकिन वह भी पीछे से काफी भरकर आने की वजह से सीट मिलना मुश्किल है। हाल यह है कि यात्री पायदान तक पर खड़े होकर सफर करते मिलते हैं।

चस्पा की गई त्योहार स्पेशल ट्रेनों की सूची
त्योहार पर ट्रेनों में सीट खाली नहीं होने के चलते रेलवे ने 34 जोड़ी त्योहार स्पेशल ट्रेनों का यहां ठहराव देकर यात्रियों को राहत देने का कार्य किया है। अप और डाउन लाइन की 34 जोड़ी ट्रेनों का शाहजहांपुर में स्टापेज दिया गया है। ट्रेनों के प्रचार-प्रसार के लिए पूछताछ काउंटर समेत अन्य सार्वजनिक जगहों पर सूची को चस्पा कर दिया गया है।

लोकल रूट से हटाकर लांग रूट पर लगाएंगे बसें
दीपावली पर लंबे रूट से ज्यादा सवारियां आती हैं। इसके चलते लोकल रूट से बसों को हटाकर लंबे रूट पर चलाने की तैयारी है। इसके लिए परिवहन निगम ने कार्ययोजना को तैयार कर लिया है। एआरएम अरुण कुमार ने बताया कि 18 से 30 तक प्रोत्साहन योजना को लागू किया है। त्योहार से पहले दिल्ली से ज्यादा सवारी आती है। इसके चलते लोकल रूट से हटाकर लंबे रूट पर गाड़ियों को दौड़ाया जाएगा। दिल्ली रूट पर फेरे भी बढ़ाएंगे।




त्योहार की भीड़ की वजह से ज्यादा बुकिंग हुई है। विशेष ट्रेनों की अधिसूचना जारी कर दी गई है। यात्री स्पेशल ट्रेनाें में बुकिंग शुरू कर सकते हैं। - आदित्य गुप्ता, सीनियर डीसीएम-मुरादाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed