फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Divyang said- I have to pay 200 rupees to the worker to get it checked quickly

Shahjahanpur News: दिव्यांग बोले- जल्दी दिखाने के लिए कर्मी को देने पड़ते हैं 200 रुपये

Tue, 25 Mar 2025 01:06 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Tue, 25 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Divyang said- I have to pay 200 rupees to the worker to get it checked quickly
पुराना जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद
शाहजहांपुर। दूर-दराज से दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए पुराना जिला अस्पताल आने वाले दिव्यांगों को अपनी बारी आने का लंबा इंतजार करना पड़ रहा है। उनका आरोप है कि 200 रुपये लेकर कर्मचारी देर से आने वाले कुछ लाेगों का पहले नंबर लगा देते हैं। वहीं, दूसरी ओर दिव्यांगों के बैठने तक का भी इंतजाम नहीं है।
विज्ञापन

प्रत्येक सोमवार को पुराने जिला अस्पताल में दिव्यांग बोर्ड बैठता है। यहां पर दूर-दराज से आने वाले दिव्यांगों के प्रमाण पत्र बनवाए जाते हैं। पूर्व में सीएमओ कार्यालय के नजदीक प्रमाणपत्र बनवाने की व्यवस्था थी, लेकिन अब मलेरिया कार्यालय से सटे सभागार में प्रमाणपत्र बनते हैं। यहां पर कुर्सियां पड़ी हैं, जो दिव्यांगों की संख्या के अनुपात में कम हैं। इसके चलते दिव्यांगों को बाहर चबूतरे पर बैठकर इंतजार करना पड़ता है। दिव्यांग प्रमाण पत्र बनवाने आने वालों ने गंभीर आरोप लगाया। उन्होंने बताया कि वे सुबह दस बजे से इंतजार कर रहे हैं, लेकिन दो सौ रुपये देने वालों का नंबर पहले आ जाता है।

पुराना जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद

पुराना जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद

पुराना जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद

पुराना जिला अस्पताल में प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैठे दिव्यांग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed