{"_id":"6ab6b1c38989df9207095a61","slug":"divyang-individuals-will-receive-a-zero-fare-ticket-upon-scanning-the-qr-code-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1042-185749-2026-09-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: क्यूआर कोड स्कैन होते ही दिव्यांगों को मिलेगा शून्य किराये का टिकट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: क्यूआर कोड स्कैन होते ही दिव्यांगों को मिलेगा शून्य किराये का टिकट
विज्ञापन
शाहजहांपुर। परिवहन निगम ने साधारण श्रेणी की बसों में दिव्यांग यात्रियों को निशुल्क यात्रा सुविधा देने की व्यवस्था को पारदर्शी बनाने के लिए ईटीएम में नया सॉफ्टवेयर अपलोड किया है। अब दिव्यांग यात्री के मूल यूडीआईडी कार्ड पर दर्ज क्यूआर कोड को स्कैन करते ही ईटीएम से शून्य किराये का टिकट जारी हो जाएगा। इससे पहले कागजी प्रमाणपत्र के आधार पर मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जाती थी।
नियमावली के अनुसार 40 से 80 प्रतिशत तक दिव्यांगता वाले यात्री को एक निशुल्क टिकट और 80 प्रतिशत से अधिक दिव्यांगता होने पर यात्री के साथ एक सहयात्री के लिए भी निशुल्क टिकट जारी किया जाएगा। इसके लिए यात्रा के दौरान मूल यूडीआईडी कार्ड साथ रखना अनिवार्य होगा। इस प्रक्रिया से दिव्यांग प्रमाणपत्र पर सफर करते समय फर्जीवाड़े पर रोक लगेगी।
-- -- -- -- --
ऑनलाइन प्रिंट लेकर चल रहे दिव्यांग, आए दिन होती है नोकझोंक
शाहजहांपुर डिपो के प्रभारी मृदुल सिंह ने बताया कि कुछ यात्री यूडीआईडी कार्ड का अस्पष्ट ऑनलाइन प्रिंट लेकर यात्रा कर रहे हैं। इससे ईटीएम पर कार्ड का सत्यापन नहीं हो पाता और परिचालक व यात्री के बीच विवाद की स्थिति बनती है। लिहाजा यात्रियों से मूल और स्पष्ट यूडीआईडी कार्ड साथ रखने की अपील की गई है। मशीन में तकनीकी खराबी होने की स्थिति में ही मैनुअल प्रक्रिया अपनाई जाएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- --
सभी ईटीएम में साफ्टवेयर अपलोड कर दिया गया है। दिव्यांगों के पास उपलब्ध कार्ड को स्कैन करने पर निशुल्क टिकट की सुविधा दी जाएगी।
-अरुण कुमार, एआरएम