{"_id":"58f3bab64f1c1b1a74470d55","slug":"divorce-on-mobilehusband-gave-divorce-on-mobile-only","type":"story","status":"publish","title_hn":"पति ने मोबाइल पर ही दे दिया तलाक ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पति ने मोबाइल पर ही दे दिया तलाक
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Mon, 17 Apr 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिर्जापुर थाना क्षेत्र के मुस्लिम बाहुल्य ग्राम उदयपुर भूड़ा में फोन पर तलाक का सामने आया है। आफरीन बानो ने पुलिस को बताया कि ससुराल वाले दहेज को लेकर उत्पीड़ित कर रहे थे। उनकी मांगें पूरी नहीं हुई तो पति ने फोन पर तलाक दे दिया। मामले में सास, ससुर और पति के खिलाफ दहेज उत्पीड़न, मारपीट और जान से मारने की धमकी दिए जाने की रिपोर्ट दर्ज की गई है।
मुकीद खां की पुत्री आफरीन बानो का निकाल चार वर्ष पहले उसी गांव के इब्राहिम खां से हुआ था। आफरीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि शादी के बाद से ही उसके ससुराली दहेज में दो लाख रुपये की मांग कर रहे थे। दहेज की मांग पूरी नहीं होने पर उसके ससुरालियों ने उसे मारपीट कर 13 नवंबर 2016 को उसे घर से निकाल दिया और उसे मायके छोड़ गए। इसके बाद भी दबाव बनाया। इसके बाद जब उन्हें लगा कि पैसा नहीं मिलेगा तो पति ने 27 मार्च 2017 को मोबाइल पर तलाक का मेेसेज देकर उससे संबंध खत्म कर लिए। मिर्जापुर थाना प्रभारी धनंजय सिंह के अनुसार मामले में पति इब्राहिम खां, ससुर इदारत खां, सास रजीना, गोल्डी बेस्ट शिवाजी नगर मुंबई के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ है। पुलिस मामले की विवेचना कर रही है।