{"_id":"66f9b085fb15678f83032074","slug":"division-among-castes-is-a-big-weakness-of-hindus-deshpande-shahjahanpur-news-c-122-1-spn1001-128202-2024-09-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"जातियों में बंटना हिंदुओं की बड़ी कमजोरी : देशपांडे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जातियों में बंटना हिंदुओं की बड़ी कमजोरी : देशपांडे
Mon, 30 Sep 2024 01:24 AM IST
बरेली ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
Updated Mon, 30 Sep 2024 01:24 AM IST
विज्ञापन
अटल सभागार में आयोजित विश्व हिन्दू परिषद की सामाजिक समरसता संगोष्ठी को संबोधित करते केंद्रीय सं
शाहजहांपुर। भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी प्रेक्षागृह में रविवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से सामाजिक समरसता संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें मुख्य वक्ता केंद्रीय सह संगठन महामंत्री विनायक राव देशपांडे ने एक समरस समाज की स्थापना का आह्वान किया।
विनायक राव ने कहा कि हिंदू समाज जब भी जातियों में बंटा, उसका फायदा सनातन विरोधियों ने उठाया। हम सभी को जातिवाद, ऊंच-नीच व भेदभाव को समाप्त कर एक समरस समाज की स्थापना करनी है। हिंदू समाज यदि संगठित होगा तो दुनिया की कोई भी ताकत सनातन संस्कृति को आघात नहीं पहुंचा सकती है। बताया कि विश्व हिंदू परिषद के लाखों कार्यकर्ता संपूर्ण हिंदू समाज को समरस करने में लगातार प्रयत्नशील हैं। मुख्य अतिथि डॉ. वीपी सिंह, विशिष्ट अतिथि गंगाराम प्रेमी, दर्शन सिंह बजाज व प्रांत मंत्री अनुज सिंह ने संगोष्ठी को संबोधित किया।
इस मौके पर कार्यक्रम अध्यक्ष प्रोफेसर राकेश कुमार आजाद, विश्व हिंदू परिषद प्रांत उपाध्यक्ष राजीव, प्रांत संगठन मंत्री राजेश, महानगर मंत्री अशनील सिंह, संपर्क प्रमुख राघवेंद्र, रवि मिश्रा, सुमित खन्ना मौजूद रहे।