फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   District level trials of sports competitions from today

Shahjahanpur News: खेल प्रतियोगिताओं के जिला स्तरीय ट्रायल आज से

Tue, 12 Sep 2023 12:57 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 12 Sep 2023 12:57 AM IST
विज्ञापन
District level trials of sports competitions from today
शाहजहांपुर। पं. दीनदयाल उपाध्याय सीनियर पुरुष/महिला वर्ग में जिला, मंडल व प्रदेश स्तर पर ट्रायल और प्रतियोगिताओं का कार्यक्रम जारी किया गया है। इसके तहत जिला स्तर पर ट्रायल मंगलवार और मंडल स्तर पर 13 सितंबर को शुरू होंगे। 18 सितंबर से खेल प्रतियोगिताएं मंडल स्तर पर कराई जाएंगी।
विज्ञापन


जिला स्तर पर 12 सितंबर को बॉस्केटबाल पुरुष वर्ग, 14 सितंबर एथलेटिक्स पुरुष वर्ग, 16 सितंबर एथलेटिक्स महिला वर्ग, सात अक्तूबर बैडमिंटन पुरुष व महिला वर्ग, 10 अक्तूबर को जिम्नास्टिक पुरुष व महिला वर्ग, 13 अक्तूबर को कुश्ती पुरुष वर्ग, 26 अक्तूबर को हैंडबॉल महिला वर्ग, दो नवंबर को हैंडबॉल पुरुष वर्ग, छह नवंबर को फुटबाल महिला वर्ग, 21 नवंबर को कबड्डी पुरुष वर्ग, 28 नवंबर को हॉकी पुरुष वर्ग के ट्रायल होंगे।
विज्ञापन

इसके अलावा एक दिसंबर को वॉलीबाॅल पुरुष वर्ग, चार दिसंबर को जूडो पुरुष व महिला वर्ग, 11 दिसंबर को क्रिकेट पुरुष वर्ग, 13 दिसंबर को हॉकी महिला वर्ग, 15 दिसंबर को बॉक्सिंग पुरुष व महिला वर्ग, 26 दिसंबर को फुटबाल पुरुष वर्ग के ट्रायल होंगे। इच्छुक खिलाड़ी स्पोर्ट्स स्टेडियम में सुबह नौ बजे पहुंचकर ट्रायल दे सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि मंडल स्तर पर ट्रायल व प्रतियोगिताएं अयोध्या, वाराणसी लोतापुर, देवीपाटन गोंडा, आगरा, अलीगढ़, आजमगढ़, बरेली, मेरठ, गोरखपुर, बांदा चित्रकूट, झांसी, मिर्जापुर, सहारनपुर, कानपुर, लखनऊ, मुरादाबाद, बस्ती में होंगी।

महिला खिलाड़ियों का भी होगा ट्रायल
जिला व मंडल स्तर पर महिला खिलाड़ियों का विभिन्न खेलों के लिए ट्रायल होगा। ट्रायल जिलास्तर पर 16 सितंबर, मंडल स्तर 21 सितंबर से शुरू होंगे, जबकि प्रतियोगिताएं 26 सितंबर से शुरू होंगी।

जिला क्रीड़ा अधिकारी एसपी बमनिया ने बताया कि जिलास्तर पर 16 सितंबर को कबड्डी व जिम्नास्टिक, खो-खो, वॉलीबाल के ट्रायल होंगे। तीन व चार अक्तूबर को टेनिस, हॉकी, एथलेटिक्स व बैडमिंटन के ट्रायल लिए जाएंगे। मंडल स्तर पर ट्रायल व प्रतियोगिताएं आगरा, मिर्जापुर, लखनऊ, अयोध्या में होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed