फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   distribution of election symbol

किसी को मिला कैमरा चुनाव चिन्ह तो कोई ले गया शतरंज बोर्ड

Tue, 01 Feb 2022 12:31 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Tue, 01 Feb 2022 12:31 AM IST
विज्ञापन
distribution of election symbol
शाहजहांपुर। विधानसभा चुनाव के लिए विभिन्न मान्यता प्राप्त दलों समेत पंजीकृत पार्टियों और संगठनों से नामांकन कराने वाले उम्मीदवारों को पूर्व निर्धारित चुनाव चिन्ह दिए, लेकिन निर्दलियों को चुनाव चिन्ह चयन के लिए भारत निर्वाचन आयोग ने करीब दो सौ विकल्प दिए। सभी निर्दलियों ने पसंदीदा चुनाव चिन्ह के तीन-तीन विकल्प वरीयता क्रम में दिए। प्रशासन ने निर्दलियों को उनके नाम के प्रथम अक्षर अर्थात अल्फाबेट के आधार पर चुनाव चिन्ह वितरित किए।
विज्ञापन

आयोग ने निर्दलियों के लिए जो चुनाव चिन्ह नियत किए उनमें फावड़ा, नगाड़ा, छाता, शटल, ताला-चाबी, बाल्टी, बाल्टी, प्रेशर कुकर, चरखी, अलमारी, शंख, बल्ब, सीढ़ी, चश्मा, कैमरा, रोड रोलर, हंसिया-बाली, लट्टू, हैंड पंप, लालटेन, हेलिकॉप्टर, हारमोनियम, दूरबीन, ईंट, चक्की, बेल्ट, कैन, शतरंज बोर्ड, ग्रामोफोन, ट्रक, क्रेन, कुआं, सेब, कैरम, ऑटो, टायर, सीटी, हांडी, टैंपों, चक्की, कप-प्लेट आदि शामिल हैं। निर्दलीय उम्मीदवारों को इन्हीं चुनाव चिन्हों के चयन का मौका दिया गया। किसी को कैमरा पसंद आया तो किसी को शतरंज बोर्ड भा गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed