{"_id":"5951556d4f1c1b805b8b46f3","slug":"disrupted-baba-s-condition-worsened-sent-to-hospital","type":"story","status":"publish","title_hn":"अनशनकारी बाबा की हालत बिगड़ी, अस्पताल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अनशनकारी बाबा की हालत बिगड़ी, अस्पताल भेजा
अमर उजाला ब्यूरो, शाहजहांपुर
Updated Tue, 27 Jun 2017 12:11 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना गढ़िया रंगीन के गांव गोगेपुर के बाबा केसरमल की अनशन स्थल पर तीसरे दिन रविवार की रात हालत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। अब हालत में सुधार है। सोमवार सुबह विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने अनशन स्थल पर पहुंचकर एसओ के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन देकर बाबा के समर्थकों को जूस पिलाकर अनशन समाप्त कराया।
रविवार रात करीब बारह बजे बाबा की हालत अचानक बिगड़ गई। सूचना पर सीओ मनोज कुमार यादव मौके पर पहुंचे और बाबा को जिला अस्पताल भिजवाया। सुबह दस बजे सीओ तिलहर ने बाबा केसरमल का जिला अस्पताल पहुंचकर हाल लिया और एसओ गढ़िया रंगीन के खिलाफ कार्रवाई कराने का आश्वासन दिया। बाद में बाबा को तिलहर ले आए। वहीं संतों और महिलाओं पर लाठी चार्ज के विरोध में क्षेत्र के महात्माओं ने थाना गढ़िया रंगीन के एसओ को निलंबित किए जाने की मांग को लेकर धरना स्थल पर प्रदर्शन शुरू कर दिया। समर्थन में तमाम लोग संतों के पक्ष में सड़क पर उतर आए। मोहन दस बाबा ने कहा योगी सरकार हमारी है, फिर भी संतों पर लाठी चार्ज हो रहा है। पुलिस संतों पर अत्याचार कर रही है। उन्होंने कहा यदि एसओ के खिलाफ कार्यवाही नहीं हुई, तो प्रदेश भर के साधु-संत धरना देंगे। सीओ तिलहर ने बाबा केसरमल को थाना जैतीपुर पुलिस के सुपुर्द कर अनशन खत्म करने को कहा। साथ ही एसओ गढ़िया रंगीन के खिलाफ कार्रवाई का आश्वासन दिया। बाद में जैतीपुर एसओ ओमप्रकाश गौतम बाबा केसरमल को साथ लेकर फोर्स के साथ गढ़िया रंगीन पहुंचे, जहां कटरा विधानसभा क्षेत्र के विधायक वीर विक्रम सिंह प्रिंस ने संतों को जूस पिलाकर अनशन खत्म कराया।