{"_id":"687bfa087c3b418a4b0c00c3","slug":"disorders-found-in-maholiya-gaushala-sthal-shahjahanpur-news-c-122-1-sbly1038-148478-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shahjahanpur News: महोलिया गोआश्रय स्थल में मिलीं अव्यवस्थाएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shahjahanpur News: महोलिया गोआश्रय स्थल में मिलीं अव्यवस्थाएं
विज्ञापन
खुटार। डीएम धर्मेंद्र प्रताप सिंह ने शनिवार को गांव सिमरा वीरान स्थित वृहद अस्थायी गोआश्रय स्थल महोलिया वीरान का निरीक्षण किया। व्यवस्थाएं सही कराने के निर्देश दिए।
गोआश्रय स्थल में 17 जुलाई को गायों की मौत हो गई थी। हिंदू संगठनों के लोगों ने छह गायों की मौत और सीवीओ ने जांच में तीन गायों की मौत की बात कही गई थी। डीएम ने गोआश्रय स्थल का निरीक्षण किया। सीवीओ ने बताया कि अधिक आयु की होने के कारण गायों की मौत हुई है। डीएम को गोआश्रय स्थल में 441 गोवंश मिले। 21 ग्वाले पशुओं की देखरेख में लगे होने की जानकारी दी गई।
मौके पर साफ-सफाई ठीक नहीं मिलने पर डीएम ने नाराजगी जताते हुए कार्रवाई की चेतावनी दी। डीएम ने निर्देश दिए कि पशुओं के लिए चारे की व्यवस्था और साफ-सफाई अच्छे ढंग से की जाए। सीसीटीवी कैमरों का व्यू सही दिशा में रहे, जिससे जिला स्तर पर स्थापित कंट्रोल रूम से अच्छे से निगरानी होती रहे।
विज्ञापन
डीएम ने सीवीओ को निर्देश दिए कि सभी पशुओं का नियमित स्वास्थ्य परीक्षण कराया जाए। ग्राम प्रधान गुरमेज सिंह को गोआश्रय स्थल तक खड़ंजा लगवाने और गोबर का रोजाना निस्तारण कराने के निर्देश दिए। डीएम ने कहा कि चारे और अन्य व्यवस्थाओं की ड्यूटी में लगे केयरटेकरों का ड्यूटी चार्ट बनाए। निरीक्षण के दौरान एसडीएम चित्रा निर्वाल, बीडीओ आशीष सिंह, ग्राम विकास अधिकारी अनुज शुक्ला मौजूद रहे।
--
सीवीओ को निरीक्षण में 451...डीएम को मिले 441 गोवंश
खुटार। महोलिया वीरान गोआश्रय स्थल में हिंदू संगठनों ने 16 जुलाई की रात दो और 17 जुलाई को चार गायों की मौत की सूचना डीएम को दी थी। मामला अखबार की सुर्खियां बना तो जिम्मेदारों ने खुद को बचाने के लिए केवल तीन पशुओं की मौत मानी थी। बीडीओ और सीवीओ ने 18 जुलाई को डीएम को भेजी रिपोर्ट में गोआश्रय स्थल में 451 गोवंश होने का बीत लिखी थी। एक ही दिन बाद डीएम निरीक्षण करने पहुंचे तो गोआश्रय स्थल में 441 गोवंश होने की जानकारी दी गई। अब सवाल है कि एक ही दिन में 10 गोवंशीय पशु कैसे कम हो गए। लोगों का कहना है कि डीएम के आने की सूचना पहले से ही होने के कारण ज्यादा बीमार गायों को मौके से हटा दिया गया और व्यवस्थाओं को चौकस कर लिया गया।