फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Discrepancies found in the stock register at the CHC, ACs out of order... instructions issued for rectification.

Shahjahanpur News: सीएचसी में स्टॉक रजिस्टर में मिली कमी, एसी खराब...सुधार के निर्देश

Fri, 17 Jul 2026 02:45 AM IST
Bareily Bureau बरेली ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 02:45 AM IST
विज्ञापन
Discrepancies found in the stock register at the CHC, ACs out of order... instructions issued for rectification.
पुवायां। एनएचएम बरेली के मंडलीय कार्यक्रम प्रबंधक शाहिद हुसैन और रीजनल मैनेजर अंबरीश कुमार ने सीएचसी और मैटरनिटी विंग का मुआयना किया। इस दौरान कई खामियां पाई गईं।
विज्ञापन

जांच में सीएचसी पर स्टाॅक रजिस्टर ठीक नहीं मिला। मौजूद दवाओं का ब्यौरा ठीक से दर्ज नहीं होने पर टीम ने नाराजगी जताई। नर्सिंग आदि की ट्रेनिंग के लिए आए युवक यूनीफाॅर्म में नहीं मिले। अधिकारियों ने इस पर कड़ी नाराजगी जताते हुए निर्देश दिए कि बिना यूनीफाॅर्म आने पर ट्रेनी युवकों को सीएचसी से बाहर कर दिया जाए।
विज्ञापन

डॉक्टरों के कक्ष में डस्टबिन होने के बाद भी चाय के खाली कप ओपीडी कक्ष में पड़े मिले। अधिकारियों ने इस पर नाराजगी जाहिर करते हुए अधीक्षक को साफ सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। मैटरनिटी विंग में अधिकारियों ने भर्ती महिलाओं से खाना और नाश्ता समय से मिलने के बारे में जानकारी ली। प्रसव कक्ष में पड़े दो बेड के बीच में पर्दा नहीं लगा मिलने पर नाराजगी जताई और पार्टीशन बनाने के निर्देश दिए। प्रसव कक्ष का एसी भी ठीक से काम नहीं कर रहा था, ठीक कराने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण के दौरान अधीक्षक डॉ. नरेंद्रपाल मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed