{"_id":"6500af5bb5e8afcdc6002fa8","slug":"did-not-go-to-work-took-230-lakhs-from-factory-owner-shahjahanpur-news-c-120-1-lkh1003-5630-2023-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lakhimpur Kheri News: काम करने गए नहीं, फैक्टरी मालिक से ले लिए 2.30 लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lakhimpur Kheri News: काम करने गए नहीं, फैक्टरी मालिक से ले लिए 2.30 लाख
विज्ञापन
लखीमपुर खीरी। सतारा, महाराष्ट्र निवासी राजेश सावंत ने धौरहरा कोतवाली के बेहनापुरवा रामनगर निवासी चार आरोपियों पर 2.30 लाख रुपये लेकर काम पर न आने का केस दर्ज कराया है।
सदर कोतवाली में दर्ज कराए मुकदमे में राजेश सावंत ने बताया कि महाराष्ट्र के सतारा जिले के येणपे गांव में गुड फैक्टरी चलाते हैं। फैक्टरी में काम करने के लिए 2019 में बेहनापुरवा रामनगर के ठेकेदार मोहम्मद अर्जुन ताहिर, अनवर ताहिर, ताहिर व ताहिरा बेगम ने काम पर आने की बात कही और 2.30 लाख रुपये खाते में मंगाए। यह लोग उस सीजन काम करने नहीं पहुंचे। वर्ष 2020 में 24 मजदूरों की जगह महज छह लोग पहुंचे। कुछ दिन काम करके 70 हजार रुपये लेकर चले आए। पूर्व में मंगाए गए रुपये नहीं चुकाए। मांगने पर धमकी देते हैं। पुलिस ने चारों आरोपियों पर केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू की। संवाद