फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shahjahanpur News ›   Diarrhea attack, dehydration patients increased... two admitted on one bed

Shahjahanpur News: डायरिया का हमला, डिहाइड्रेशन के बढ़े मरीज... एक बेड पर दो-दो भर्ती

Sun, 04 May 2025 01:11 AM IST
बरेली ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, शाहजहाँपुर Updated Sun, 04 May 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
Diarrhea attack, dehydration patients increased... two admitted on one bed
राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़। संवाद - फोटो : kathua
शाहजहांपुर। उमस भरी गर्मी के चलते लोगों की सेहत बिगड़ रही है। शनिवार को राजकीय मेडिकल कॉलेज में भीड़ के चलते हुई अव्यवस्था से मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रामा सेंटर में एक बेड पर दो-दो मरीजों का उपचार किया गया। बेड खाली न होने की वजह से स्ट्रेचर पर भी मरीजों का उपचार किया गया। स्ट्रेचर खाली न होने पर तीमारदार मरीजों को खुद गोद में उठाकर वार्ड तक ले गए।
विज्ञापन


ट्रामा सेंटर खचाखच भरा होने से मरीज परेशान दिखाई दिए। किसी की सांस फूल रही थी तो किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत थी। मरीज सिरदर्द और पेटदर्द से भी परेशान थे। भीड़ कम करने के लिए वार्ड में भर्ती ठीक हुए मरीजों को छुट्टी दे दी गई। ट्रामा सेंटर से मरीजों को वार्ड में शिफ्ट किया गया। भीड़ कम होने पर मरीज व तीमारदारों ने राहत की सांस ली। वहीं, ओपीडी में भी मरीजों की काफी भीड़ रही। शनिवार को ओपीडी में 1562 पर्चें बनाए गए हैं। शुक्रवार को 1460, बृहस्पतिवार को 1446, बुधवार को 1491, मंगलवार को 1649, सोमवार को 1568 पर्चें बनाए गए थे। आमतौर पर आठ सौ से एक हजार पर्चे प्रतिदिन बनते हैं। राजकीय मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डाॅ. राजेश कुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ी है। मरीजों को वार्ड में शिफ्ट करा दिया गया है। अतिरिक्त बेड भी डलवाए गए हैं। मरीजों को किसी प्रकार की कोई दिक्कत नहीं होने दी जा रही है।
विज्ञापन

-----------------------

गर्मी के चलते डिहाइड्रेशन और अन्य बीमारियां बढ़ीं
गर्मी के कारण डिहाइड्रेशन, डायरिया के साथ ही बुखार, सिरदर्द, सांस लेने में परेशानी, पेट संबंधी बीमारी और स्किन फंगल इंफेक्शन के रोगी अस्पताल पहुंच रहे हैं। डाॅ. अनुराग पाराशर ने बताया कि गर्मी के मौसम में सावधानी बरतें। इन दिनों पेट की बीमारी, बुखार और डिहाइड्रेशन की परेशानी सबसे ज्यादा होती है। गर्मी होने के कारण पसीना ज्यादा आता है। लोग जरूरत के अनुसार पानी पिएं। प्रयास करें कि तेज धूप के दौरान ज्यादा देर तक धूप में खड़े न रहें।
विज्ञापन
विज्ञापन


--------------------
इनका करें सेवन
-डॉ. अनुराग ने एक गिलास नींबू पानी या फिर किसी भी फल का जूस पीकर ही घर से बाहर निकलें। अपने साथ एक बोतल में पानी लेकर चलें। एसी से अचानक धूप में न जाएं। इसी तरह बाहर से आकर सीधे एसी के ठंडे वातावरण में न जाएं। बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी न लें। इससे सर्दी, जुकाम, खांसी, गला खराब हो सकता है। डिब्बा बंद जूस न पिएं, घर का बना ताजा जूस पिएं। डिहाइड्रेशन से बचे रहना है तो डाइट में अधिक से अधिक रसदार और पानी से भरपूर फलों को शामिल करें। गर्मी में मिलने वाले फल जैसे तरबूज, खरबूजा, खीरा, ककड़ी, अंगूर, संतरा आदि का सेवन करें।

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : kathua

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़। संवाद

राजकीय मेडिकल कॉलेज के ट्रामा सेंटर में मरीजों की भीड़। संवाद- फोटो : kathua

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed